
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास काफी रोमांचक रहा है। अब एक्टर्स पापुलैरिटी के मामले में किसी से भी कम नहीं है। यहां रिलीज होने वाली फिल्में विदेश में भी धमाल मचा रही है। फिल्म इंडस्ट्री कैसे बहुत सारे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है, जो वर्ल्ड वाइल्ड अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इनमें से कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जो हॉलीवुड पर भारी पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बताएंगे, जो हॉलीवुड स्टार्स जॉर्ज क्लूनी, रॉबर्ट डे निरो और ब्रैड पिट जैसे स्टार्स को पछाड़ कर दुनिया का चौथा सबसे अमीर एक्टर बन चुके हैं। इनकी नेट वर्थ जानकर आपकी होश उड़ जाएंगे।
दरअसल, इस अभिनेता का नाम शाहरुख खान है, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की। आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं कि देश ही नहीं, बल्कि विदेशी फैंस के दिलों पर भी वह राज करते हैं।
दी है ब्लॉकबस्टर मूवीज
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 5 दशक से वह अपनी जगह बनाए हुए हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी अपनी एनर्जेटिक, हैंडसम लुक और दमदार किरदार के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मूवी दी हैं। जिसने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का बादशाह बना दिया है। लोग उनकी फिल्मों की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्टर होने के साथ-साथ वह बहुत अच्छे इंसान भी है।
SRK की नेट वर्थ
उनकी फिल्में करोड़ों रुपए तो कमाई ही है, बल्कि वह खुद भी हजारों करोड़ के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग खान की नेटवर्क 876.5 मिलियन डॉलर यानी 74,000 करोड रुपए है। इस तरह वह चौथे सबसे अमीर अभिनेता बन चुके हैं। उनके पास एक-से-बढ़कर-एक लग्जरी कार, लग्जरी बंगला आदि है। वह हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
अमीर ग्लोबल एक्टर्स की लिस्ट जारी
बता दें कि Esquire मैगजीन ने टॉप 10 सबसे अमीर ग्लोबल एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। जिसमें चौथे नंबर पर शाहरुख खान का नाम है। पहले नंबर पर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर है, तो दूसरे नंबर पर ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन है, जबकि तीसरे पायदान पर टॉम क्रूज का नाम शामिल है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

