वरुण धवन की फिल्म ‘थेरी रीमेक’ में हुई इस बॉलीवुड स्टार की एंट्री, बड़े पर्दे पर मचेगी धूम

Theri Remake

Theri Remake: बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन को जल्दी तमिल फिल्म ‘थेरी’ के रीमेक वर्जन में देखा जाने वाला है। इस फिल्म को जवान के निर्देशक एटली कुमार बना रहे हैं जिसकी शूटिंग कोच्चि में चल रही है। इस फिल्म के साथ पहली बार ऐसा होगा जब वरुण धवन को पुलिस के किरदार में देखा जाएगा। ये एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म होगी जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

इस सितारे की होगी एंट्री

इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्थी सुरेश और वामिका गाबी को देखा जाने वाला है। वहीं अब यह खबरें भी आ रही है की फिल्म में विलेन के किरदार में 90 के दशक के चर्चित हीरो जैकी श्रॉफ को देखा जाने वाला है। यह भी बताया जा रहा है कि एक्टर ने कुछ हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है और बाकी हिस्से की शूटिंग वो नए साल में करने वाले हैं। एक्टर को हाल ही में रजनीकांत की शानदार फिल्म ‘जेलर’ में देखा गया था। उनका किरदार कुछ ही मिनट का था लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी थी।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

बता दें कि जैकी श्रॉफ की उम्र 66 साल की हो चुकी है लेकिन फिर भी वह अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी उन्हें देखा जाने वाला है। इस फिल्म में वह एक बार फिर लश्कर चीफ उमर हाफिज का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। एक बार फिर उन्हें अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह से भिड़ते हुए देखा जाएगा। बता दें कि हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘मस्त’ अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में उन्होंने जो किरदार निभाया वह दर्शकों को बहुत पसंद आया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews