
फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई मूवी रिलीज होती रहती है। कुछ बहुत कम बजट की होती है, तो कुछ काफी अधिक बजट की होती है। डायरेक्टर्स अपनी मूवी में बहुत ही सोच-समझकर पैसे इन्वेस्ट करते हैं, लेकिन कई बार खराब किस्मत कहें या फिर कमी, ऐसा होता है कि बहुत ज्यादा बजट वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट जाती है। तो वहीं कई बार ऐसा भी देखा गया है कि कम बजट वाले सर ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ पूरी दुनिया में बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। समय के साथ लोगों के फिल्म देखने का टेस्ट भी बदलता रहता है। कभी लोग रोमांटिक फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो कभी लोग क्राइम वाले सब की ओर आकर्षित होते हैं। कभी उन्हें सस्पेंस वाली फिल्म अच्छी लगती है, तो कभी कॉमेडी फिल्म उन्हें भा जाती है। ऐसे में हर वक्त दर्शकों का टेस्ट ऑब्जर्व कर पाना डायरेक्टर के लिए भी काफी बड़ा चैलेंजिंग काम होता है।
आज हम आपको ऐसे ही एक फिल्म के बारे में बताएंगे, जिससे 90 करोड़ के बजट में बनाया गया, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी धमाल नहीं मचा पाई। जो कि साल 2023 में रिलीज की गई थी।
इस एक्टर ने निभाया था लीड रोल
सिनेमा जगत में आए दिन हिट और फ्लॉप फिल्मों का जिक्र होता रहता है। कुछ मूवी ऐसी भी होती हैं जो सफलता की राहों पर एक नया रिकॉर्ड बनती हैं, तो कुछ फिल्म ऐसी भी हैं जो कि फ्लॉप होने के मामले में नीचे से टॉप करती हैं। यह मूवी भी इसी चीज का एक उदाहरण है, जो कि साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी है। इसके निर्माण और प्रमोशन को मिलाकर कुल 90 करोड़ का खर्चा आया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
एजेंट
साउथ की मूवी का नाम एजेंट है। रिलीज होने से पहले इसका बहुत ज्यादा जिक्र किया गया था। प्रमोशन में भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई थी, वह भी को काफी बड़े बजट में बनाया गया। ऐसे में मार्क्स को फिल्म से बहुत ही ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह इतनी बुरी तरह गिरी कि किसी ने सोचा भी नहीं था। इस फिल्म में अखिल ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कास्ट मजबूत होने के बावजूद दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल नहीं पसंद आई थी।
फिल्म फ्लॉप होने की वजह मीडिया सूत्रों के अनुसार इसकी कमजोर स्क्रिप्ट रही है। कहानी में दम न होने के कारण यह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। लंबे रन टाइम के कारण लोग इस फिल्म से बोर हो गए। फिल्म ने मुश्किल से 9 करोड़ रुपए भी नहीं कमाए थे।
85 करोड़ रुपए खर्च
आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए 85 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। रिलीज होने से पहले टीजर और ट्रेलर को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला था, लेकिन जैसे ही यह फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हुई, लोगों की एक्साइटमेंट एकदम खत्म हो गई। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि टीजर और ट्रेलर के हिसाब से सफलता को नहीं तय किया जा सकता। बल्कि इसके लिए फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाता है कि वह कितना धमाल मचा पाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

