KBC 15 के हॉट सीट पर बैठे भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी, अमिताभ बच्चन के सवाल का दिया ये जवाब

KBC 15 के हॉट सीट पर बैठे भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी, अमिताभ बच्चन के सवाल का दिया ये जवाब

KBC 15 : कौन बनेगा करोड़पति 15 इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि इस रियालिटी शो को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाता है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां लोग अपने टेलेंट और प्रतिभा के दम पर लाखों, करोड़ों रूपए जीतते हैं। जिसके बाद इन राशि को उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। दरअसल, यह लोगों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जब वह अपनी प्रतिस्पर्धा से अपने जीवन में बड़ा सुधार ला सकते हैं। इसी कड़ी में इस मंच पर हर सोमवार गेस्ट शामिल होते हैं। इस दौरान वह भी आम कंटेस्टेंट्स की तरह हॉटसीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हैं।

KBC 15

ये था प्रश्न?

इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और स्मृति मंधाना हॉटसीट पर पहुंचे, जहां अमिताभ बच्चन के सवालों का सिलसलिा जारी रहा। खेल के साथ-साथ तीनों विभिन्न मुद्दों पर भी बात करते हुए नजर आए। इस दौरान बिग बी ने दोनों से 2000 रुपये का सवाल पूछा। जिसके स्मृति मंधाना ने सही आंसर दिया। इसके बावजूद अमिताभ निराश हो गए। दरअसल प्रश्न था कि…

“इनमें से किस फिल्में रितिक रोशन भारती सेना अधिकारी की भूमिका निभाई थी?

A. लक्ष्य

B. जोधा अकबर

C. कोई मिल गया

D. काबिल

ये था जवाब

जिसके जवाब में स्मृति ने कहा, लक्ष्य सही जवाब है। जिसे विस्तार से बताते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म लक्ष्म में रितिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जो कि साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ ने कर्नल सुनील दामले का किरदार निभाया, तो वहीं ऋतिक ने कैप्टन करण शेरगिल का रोल प्ले किया था। यह 1999 में हुए कारगिल युद्ध पर आधारित है। जिसे जीतने के बाद भी अमिताभ बच्चन ने निराशा जताई।

अमिताभ बच्चन ने कही ये बातें

वहीं, ईशान कहते हैं ऋतिक रोशन पहले इस फिल्म में सीरियस नहीं रहते हैं लेकिन अंत में वह सीरियस हो जाते हैं। जिसके बाद वह अपने बाल छोटे कर लेते हैं। जिसके जवाब में अमिताभ बच्चन उनसे कहते हैं कि आप सही है लेकिन मैं निराश हूं। रोक्ष रूप से मैंने गुगली फेंकी और आप बोल्ड हो गए। सर, मैंने भी इसमें एक छोटा सा रोल निभाया है। जिसे सुनकर वहां मौजूद सारे लोग हंस पड़ते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews