ये है OTT की 5 पॉपुलर वेब सीरीज, दर्शकों ने इन पर जमकर लुटाया प्यार

दर्शकों के मनोरंजन के लिए सिनेमाघर के अलावा ओटीटी पर भी एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है। आज हम आपको कुछ पापुलर सीरीज के बारे में बताते हैं जिन्हें अगर अब तक आपने नहीं देखा है, तो अब आप इन्हें देख सकते हैं।
web series

Web Series: एंटरटेनमेंट की दुनिया में दर्शकों की मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया जाता है। पहले जहां फिल्में देखने के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों का सहारा लेना पड़ता था। वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सिनेमाघर में रहने वाली भीड़ को कम कर दिया है। कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो वह थोड़े दिन बाद इस प्लेटफार्म पर आ ही जाती है।

बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी दर्शकों के लिए समय-समय पर नई-नई कहानी पेश की जाती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राईम थ्रिलर, रोमांटिक, कॉमेडी, लव स्टोरी, फैमिली सभी तरह की फिल्में और वेब सीरीज आती है। कुछ सीरीज तो ऐसी है जो दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर रही है। इनके एक नहीं बल्कि अलग-अलग सीजन को खूब प्यार मिला है। अगर आपने यह सीरीज नहीं देखी है तो आपको इन्हें जरूर देख लेना चाहिए।

5 पॉपुलर वेब सीरीज (Web Series)

एस्पिरेंट्स

यह बहुत ही शानदार वेब सीरीज है जिसे दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पांस दिया है। इसके दो सीजन आ चुके हैं जिसकी कहानी दर्शकों को पसंद आई है। इसमें आपको नवीन कस्तूरिया, नमीता दुबे, अभिलाष और शिवांकित जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसे अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

सेक्रेड गेम्स

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म को दर्शकों को प्यार दिया। इसी सीरीज के जरिए उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं जो दर्शकों को पसंद आए हैं। अब सभी को तीसरे सीजन का इंतजार है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

पंचायत

यह एक ऐसी वेब सीरीज है जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और चौथे पर काम किया जा रहा है। इसमें नीना गुप्ता, सान्विका, फैजल मलिक, जितेंद्र कुमार और चंदन राय जैसे कलाकार नजर आएंगे। फुलेरा नाम की पंचायत पर बनी इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

द फैमिली मैन

यह भी एक शानदार सीरीज है जिसमें मनोज बाजपेयी ने बेहतरीन अभिनय किया है। इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और फिलहाल तीसरे पर काम चल रहा है। इसका तीसरा सीजन 2025 तक रिलीज किया जा सकता है। इसी कहानी शानदार है जो आपको जरूर पसंद आएगी।

कोटा फैक्ट्री

यह नेटफ्लिक्स की शानदार सीरीज में से एक है। इसके तीन सीजन आ चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसका नाम सफल सीरीज में शामिल है और कहानी काफी इंस्पायर करने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews