ये है भारत की सबसे महंगी वेब सीरीज, इसके बजट में बन सकती है 2 ‘एनिमल’

most expensive web series

Most Expensive Web Series: पहले जहां लोग मनोरंजन के लिए सिनेमाघर में फिल्में देखने जाते थे लेकिन यह अंदाज बीते कुछ सालों में बदला है और लोग अपने फोन पर या घर पर ओटीटी के जरिए मनोरंजन करना पसंद करते हैं। अलग-अलग एपिसोड में आने वाली वेब सीरीज इन दिनों लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। इसे वह जब जहां चाहते हैं अपनी पसंद के मुताबिक देख सकते हैं और एपिसोड में होने की वजह से उन्हें इसे एक साथ देखने की चिंता नहीं होती है। ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेकर्स भी आजकल वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। चलिए आज हम आपको भारत की सबसे महंगी वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।

ये है सबसे महंगी वेब सीरीज

साल 2022 में ‘रुद्रा द एज ऑफ डार्कनेस’ नाम की वेब सीरीज आई थी जो भारत की सबसे महंगी वेब सीरीज के तौर पर पहचानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वेब सीरीज को बनाने में 200 करोड रुपए खर्च किए गए थे। इस वेब सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को देखा गया था। इसके लिए एक्टर ने 125 करोड रुपए की भारी भरकम फीस वसूली थी। इसके प्रोडक्शन में 75 करोड रुपए खर्च हुए थे।

पीछे छूटी बॉलीवुड फिल्में

बीते कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रही फिल्म ‘एनिमल’ को बनाने में 100 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन अगर इस वेब सीरीज के बजट की बात करें तो इसमें ‘एनिमल’ जैसी दो फिल्में बन सकती है। वहीं इसने शाहरुख खान और सनी देओल की फिल्म ‘डंकी’ और ‘गदर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘डंकी’ को बनाने में जहां 85 करोड रुपए लगे हैं तो वहीं ‘गदर 2’ फिल्म 60 करोड़ में बनाई गई है। इसके अलावा इसने बॉलीवुड की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

कैसी है रुद्रा वेब सीरीज

‘रुद्रा द ऐज ऑफ डार्कनेस’ की बात करें तो इसे राजेश मापुस्कर ने बनाया है जिसमें अजय देवगन के साथ आशीष विद्यार्थी, अतुल कुलकर्णी और ईशा देओल समेत राशि खन्ना जैसे कलाकार हैं। यह एक ब्रिटिश शो का रीमेक है। इसमें अजय देवगन को जासूस की भूमिका में दिखाया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews