परेश रावल के लिए गले का फंदा बना यह किरदार, बोले- इस रोल की इमेज से हैं परेशान

अक्सर कुछ कलाकारों के साथ ऐसा होता है कि लोग उनके एक ही किरदार को हमेशा याद रखते हैं। इस लिस्ट में परेश रावल का नाम भी शामिल हो चुका है, जिससे अभिनेता अब परेशान हो चुके हैं।
Paresh Rawal

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है, जिनमें परेश रावल (Paresh Rawal) का नाम भी शामिल है। जिनकी झोली बहुत सारी हिट लिस्ट से भरी पड़ी है। वह कॉमेडी से लेकर विलन तक का रोल प्ले कर चुके हैं। हालांकि, उनके कॉमेडियन लुक को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। हेरा फेरी में बाबूराव की भूमिका निभाकर उन्होंने लोगों के दिलों में अलग ही जगह बनाई है, जिसे लोग अब तक याद रखे हैं। अक्सर कुछ कलाकारों के साथ ऐसा होता है कि लोग उनके एक ही किरदार को हमेशा याद रखते हैं। इस लिस्ट में परेश रावल का नाम भी शामिल हो चुका है।

परेश रावल का नाम आते ही लोग उनके किरदार बाबूराव को याद करते हैं। कई लोग तो ऐसे हैं, जिन्हें एक्टर का नाम याद नहीं है, लेकिन इस रोल से ही वह एक्टर को पहचानते हैं। वहीं, अभिनेता अब इस रोल की इमेज से परेशान हो चुके हैं।

परेश रावल हो चुके हैं परेशान

हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने बाबूराव के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “यह छवि उनके लिए गले का फंदा बन गई है। साल 2006 में हेरा फेरी 2 रिलीज हो चुकी थी। जिसके बाद साल 2007 में विशाल जी के पास गया था और मैंने उनसे कहा कि मेरे पास फिल्म जरूर है, लेकिन अब मैं इस इमेज से छुटकारा पाना चाहता हूं। मेरे पास जो भी ऑफर आता है, उसमें हेरा फेरी के रोल वाली छवि होती है।” आगे उन्होंने कहा, “मैं एक एक्टर हूं और एक ही किराएदार के दलदल में बिल्कुल भी फसना नहीं चाहता हूं।”

लोगों ने दिया प्यार

हेरा फेरी में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया। लोग इनकी जोड़ी को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म को जितनी बार देख लिया जाए मन नहीं भरता है। वहीं, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने जनवरी में हेरा फेरी 3 की घोषणा कर दी है। इसके बाद यह फिल्म फिर से एक बार चर्चा में आ चुकी है। आए दिन फिल्म को लेकर अपडेट आते रहते हैं।

फैंस कर रहे इंतजार!

बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज हुआ था। जिसका दूसरा पार्ट साल 2006 में आया था, लेकिन इस फिल्म की दीवानगी अब तक कम नहीं हुई है। आज भी यह लोगों के बीच उतनी ही लोकप्रिय है। इसी कारण इसका तीसरा पार्ट भी बनाया जा रहा है। इस मूवी के लिए फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews