कैटरीना कैफ के इस डांस वीडियो ने मचाई धूम, देखिये स्वैग लुक्स और सुपर मूव्स

कैटरीना कैफ के इस डांस वीडियो ने मचाई धूम, देखिये स्वैग लुक्स और सुपर मूव्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अपने ग्लैमर से चकाचौंध करने वाली कैटरीना कैफ (Katrina kaif) के लाखों फैंस दुनियाभर में हैं। लुक्स, एटिट्यूड, स्वैग और डांस के मामले में कैटरीना का कोई जवाब नहीं। उन्होने कई फिल्मों में शानदार डांस नंबर किये हैं जो बेहद हिट रहे हैं। अब उनके डांस का एक वीडियो (Dance video) सोशल मीडिया पर खूब हिट हो रहा है।

कोरोना कर्फ्यू: शादी में 400 से अधिक मेहमान, पुलिस की मौजूदगी में हुए फेरे, पढ़िए पूरी खबर

‘कमली-कमली’ ‘जस्ट चिल-चिल’ ‘माय नेम इज़ शीला’ ‘चिकनी चमेली’ ‘बैंग बैंग’ ‘मेनू काला चश्मा जचदा’ ‘धूम मचा ले’ ऐसे न जाने कितने सॉन्ग है जिनमें कैटरीना के अंदाज़ ने लोगों को दीवाना बना दिया। हालांकि शुरूआत में उन्हें बॉलीवुड नंबर करने में कुछ झिझक भी रही, और इस बात को खुद उन्होने अपने एक इंटरव्यू में शेयर भी किया। लेकिन उसके बाद जो उन्होने फिल्मों में डांस करना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने किलर लुक्स के साथ दिलकश अदाओं और सुपर मूव्स ने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया। अब सोशल मीडिया पर उनके मिक्स डांस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अलग अलग फिल्म सॉन्ग्स के डांस स्टेप्स और रिकॉर्डिंग के कुछ शॉट्स हैं। इस वीडियो को हजारों लोग देश चुके हैं और शेयर कर चुके हैं।

https://twitter.com/kaif_toma/status/1387652930044522500?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews