राजकुमार राव ने मजेदार अंदाज में अनाउंस की टोस्टर की रिलीज डेट, जानें कहां कर सकेंगे स्ट्रीम

राजकुमार राव एक बार फिर शानदार कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मजेदार अंदाज में उन्होंने यह बताया है की टोस्टर कब रिलीज होने वाली है।
Toaster

राजकुमार राव एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। वह जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तब या तो उनकी फिल्म का सब्जेक्ट इतना अट्रैक्टिव होता है कि लोगों का दिल खुश हो जाता है या फिर दमदार अदाकारी से वो लोगों को दीवाना बना देते हैं।

अब वह अपनी एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम टोस्टर है। हाल ही में इसकी रिलीज डेट अनाउंस की गई है। इसे बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का अनाउंसमेंट एक्टर ने बहुत ही दिलचस्प तरीके से किया है। बता दें कि इसे उनकी पत्नी पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है।

कब रिलीज होगी टोस्टर

टोस्टर का जो अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया है वह बहुत मजेदार है। इसमें एक्टर मेकअप रूम में बैठे हैं तभी एक असिस्टेंट स्क्रिप्ट लेकर आता है और उनसे मोनोलॉग बोलने को कहता है। तभी राजकुमार गुस्सा हो जाते हैं और बोलते हैं कि हर बार मोनोलॉग बुलवाया जाता है वह थक चुके हैं इस बार वह मोनोलॉग नहीं बोलेंगे और सीधा बताएंगे की फिल्म कब रिलीज हो रही है इसमें कौन-कौन है।

ng>

राजकुमार जैसे ही सारी डिटेल बता कर चुप होते हैं उनके सामने एक स्क्रिप्ट रखी जाती है और बोला जाता है कि एक ही लाइन को उन्हें 15 अलग-अलग इमोशन के साथ बोलना है। पहले तो वह हैरान हो जाते हैं और भड़क जाते हैं। इसके बाद उन्हें अलग-अलग इमोशंस के साथ अपने हालात बयां करते हुए देखा जाता है।

क्या है कहानी

15 अप्रैल को टोस्टर नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाने वाली है। इसमें राजकुमार के साथ सान्या मल्होत्रा, फराह खान, अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह और सीमा पहवा जैसे एक्टर नजर आने वाले हैं। इस कॉमेडी फिल्म को विवेक दास चौधरी ने डायरेक्ट किया है। यह एक बहुत ही कंजूस आदमी रमाकांत की कहानी है जो एक न्यूली वेड कपल को उनकी शादी में टोस्टर गिफ्ट करता है लेकिन उसे लेकर बहुत पजेसिव हो जाता है। यह जुनून इस हद तक बढ़ जाता है की हत्या तक बात पहुंच जाती है। रमाकांत को पता चलता है कि जिस कपल को उसने पोस्ट दिया था उनकी शादी टूट गई है तो वह अपना टोस्टर वापस लेने के लिए जाता है और बहुत बवाल मचाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews