Toxic देखने के लिए दर्शकों को करना होगा इंतजार, पोस्टपोन की गई फिल्म की रिलीज डेट

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के साथ पहले टॉक्सिक का मुकाबला होने वाला था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है।
Toxic

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का दर्शन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले इस मच अवेटेड फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया जाने वाला था। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के साथ इसका मुकाबला होने वाला था। दोनों सितारों का कंपटीशन देखने के लिए दर्शक काफी बेताब थे।

आप जो रिपोर्ट से सामने आ रही है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यश और रणवीर का मुकाबला शायद ही देखने को मिले। दरअसल, टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार रिलीज डेट क्यों बदली जा रही है और फिल्म को कब रिलीज किया जाएगा।

कब रिलीज होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिडल ईस्ट में जो तनाव बढ़ गया है उसे देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट 3 महीने आगे बढ़ा दी गई है। अब इसे 4 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स की सलाह पर खाड़ी क्षेत्र में सिनेमा के संचालन में आ रही रूकावटों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिल्म की ग्लोबल रिलीज में खाड़ी देशों का बहुत बड़ा बाजार है। पिछले कुछ समय से हालात पर बड़ी किसी नजर रखी जा रही है।

ट्रेलर लॉन्च की चल रही तैयारी

मेकर्स की तरफ से यह घोषणा तब की गई है जब 8 मार्च को बेंगलुरु में देश भर की मीडिया के साथ बड़े पैमाने पर ट्रेलर लॉन्च की तैयारी की जा रही थी। फिल्म के प्रमोशन शेड्यूल को भी 19 मार्च की रिलीज के हिसाब से तय किया गया था। लेकिन अब इसके लिए ओर भी समय मिल जाएगा।

क्यों लिया फैसला

टॉक्सिक को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा थी। ऐसे में इसकी रिलीज को आगे बढ़ाना उनके लिए शॉकिंग खबर है। फिल्म के प्रोडक्शन और क्रिएशंस अधिकारियों ने बताया कि टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म है जिसे वैश्विक स्तर पर दर्शकों के लिए बनाने के लिए सोचा था। कनाडा अंग्रेजी में बनाई गई ये फिल्म देश और दुनिया भर के दशकों से जुड़ने के भरोसे के साथ बनाई गई है। 19 मार्च को हम आपके साथ इसे साझा करने के लिए उत्साहित थे लेकिन मिडल ईस्ट में ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जो इसके अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लक्ष्य को प्रभावित कर सकती है।

यही कारण है कि अपने पार्टनर को दर्शकों के हित में हमने रिलीज रीशेड्यूल करने का कठिन फैसला लिया है। हम आपकी समझदारी और धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं और आपसे निरंतर प्यार और समर्थन की आशा करते हैं। Toxic को अब 4 जून 2026 को सिनेमाघर में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Toxic

नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मणी वसंत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसे जीतू महात्मा के निर्देशन में बनाया जा रहा है। कन्नड़ और अंग्रेजी में इसकी शूटिंग एक साथ हुई है। वहीं इसे तेलुगु, मलयालम, हिंदी और तमिल में डब किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews