टॉक्सिक का धांसू टीजर रिलीज, यश के जबरदस्त लुक को देख चकराया फैंस का दिमाग

साथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। इस उत्सुकता का लेवल बढ़ चुका है क्योंकि मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है।
Toxic

केजीएफ और केजीएफ 2 से बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा गाड़ने के बाद अब कन्नड़ सुपरस्टार यश गैंगस्टर ड्रामा टॉक्सिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से से जब उनका पहला लुक सामने आया था तभी से फैंस यह जानने के लिए बेताब थे कि आखिरकार वह क्या करने वाले हैं।

आज 8 जनवरी को यश का जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने फैंस का इंतजार को खत्म कर दिया है। 2026 की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर जारी कर दी गया है। इसे देखकर धुरंधर 2 के मेकर्स भी थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ये वीडियो इतना धांसू है कि फैंस इंप्रेस हो गए हैं।

टीजर ने लूटी लाइमलाइट

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर केवीएन प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, इसे दो घंटे में 30 लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं। इसकी शुरुआत एक माफिया गैंग से होती है जो क्रिमेशन ग्राउंड में किसी के जाने का दुख मना रही होती है। इसी बीच अचानक अफरा तफरी मच जाती है और वहां मौजूद सभी लोग कार की तरफ देखते हैं लेकिन बहुत देर तक उसमें से कोई नहीं निकलता। इस दौरान कार में बोल्ड सीन दिखाई गए है जिसके बाद जोरदार धमाका होता है।

इसके बाद हाथ में बंदूक थामे काले रंग के ओवर साइज कोट में बढ़ी हुई दाढ़ी और हाथ में सिगार पकड़े यश की एंट्री होती है। उनके किरदार का नाम राया है, जो माफिया दुनिया का मास्टरमाइंड है। इसमें एक्टर का डायलॉग डैडी इज होम भी है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है।

कब आएगी फिल्म

यश की इस शानदार फिल्म को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। इसी दिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी आ रही है। टॉक्सिक पहले से पांच भाषाओं में रिलीज हो रही थी और अब धुरंधर 2 को भी हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जा रहा है। अब जब यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी तो क्या होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews