फिल्म Toxic का स्टोरी प्लॉट हुआ लीक, सुपरस्टार यश के किरदार की जानकारी रिवील

यश की फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का स्टोरी प्लॉट लीक हो गया है। इस खबर ने फैंस के बीच कोहराम मचा दिया है।
Toxic

केजीएफ के रॉकी भाई यानी यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। यह इस साल की बहुचर्चित साउथ फिल्मों की लिस्ट में से एक है। इसका निर्देशन जीतू मोहनदास कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अब तक जो भी जानकारी आई है, उसे फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

इसे मार्च में धुरंधर के साथ रिलीज किया जाने वाला है। दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि टॉक्सिक की कहानी लीक हो गई है। यह जानकारी मूवी की स्टोरी और यश के कैरेक्टर से जुड़ी हुई है।

टॉक्सिक का स्टोरी प्लॉट हुआ लीक

टॉक्सिक लंबे समय से चर्चा में है और इसके टीजर ने बहुत बवाल मचाया था। अब यह कहा जा रहा है की स्टोरी प्लॉट लीक हो गया है। फिल्म के UAE डिस्ट्रीब्यूटर्स, फार्स फिल्म ने अपनी वेबसाइट पर स्टोरी को लिस्ट किया है। इससे कहानी के बारे में बहुत कुछ पता चल रहा है।

क्या है स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टॉक्सिक एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी कहानी 1940 से 1970 के बीच दिखाई जा सकती है। इसका मुख्य केंद्र गोवा होगा जहां इस टाइम पीरियड में क्राइम की दुनिया में घटी घटनाओं को दिखाया जाएगा। यश के किरदार को लेकर यह कहा जा रहा है कि वह केजीएफ की तरह एक बार फिर खूंखार गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की असली कहानी क्या है यह इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

कब आएगी टॉक्सिक

फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की बात करें तो इसे रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लेश करते देखा जाएगा। 19 मार्च 2026 को यह दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मणी वसंत जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews