जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर आउट, अलग ही अंदाज में दिखे रणवीर सिंह, काफी रोचक होगी फिल्म की कहानी

जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर आउट, अलग ही अंदाज में दिखे रणवीर सिंह, काफी रोचक होगी फिल्म की कहानी

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। रणबीर सिंह की नई फिल्म जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें रणवीर एक अलग ही अंदाज में नजर आए हैं और वो इस किरदार में काफी ज्यादा सूट भी कर रहे हैं।  उनके साथ उनकी पत्नी का किरदार शालिनी पांडे ने निभाया है जिसका नाम मुद्रा होता है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर 13 मई को रिलीज होने वाली है। काफी लंबे समय से रणवीर सिंह के फैंस को उनके इस फिल्म का इंतजार है। जयेश भाई जोरदार में रणवीर सिंह लीड रोल निभा रहे हैं और पहली बार शालिनी पांडे उनके साथ नजर आएंगी। दोनों के अलावा फिल्में रत्ना पाठक शाह, दिशा जोशी और बोमन ईरानी एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर हैं। यह एक सोशल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा है।

यह भी पढ़े… वेटलॉस के लिए खा रहे हैं बेबी फूड, जानिए कितना फायदा कितना नुकसान

रणवीर सिंह के किरदार की बात करें तो उनका किरदार एक गुजराती आदमी का है, जो सोसाइटी में महिला और पुरुष दोनों को ही बराबर हक देने पर यकीन रखता है। फिल्म की कहानी काफी मजेदार साबित हो सकती है । फिल्म में जयेश यानि रणवीर अपनी बेटी को बचाने के लिए अपने पिता और उनकी सोच से लड़ते नजर आएंगे। जयेश एक परिवार का हिस्सा है जहां सिर्फ उसके पिता की ही मर्जी चलती है जिसका किरदार बोमन ईरानी ने निभाया है। पिता गांव के सरपंच होते हैं और उनके बाद कुर्सी किसकी होगी इसी पर आधारित फिल्म की कहानी है, उन्हें एक वारिस की चाह है।

तो वहीं दूसरी तरफ जयेश की पहले से ही एक बेटी है और पत्नी मुद्रा भी प्रेग्नेंट होती है। अब इस कहानी लड़का या लड़की होगी? इसी के आसपास घूमती है लेकिन आखिरी में आपको एक ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। जब जयेश को पता चलता है कि उसकी पत्नी बेटी को जन्म देने वाली है तो वह अपनी बेटी को बचाने के लिए घर छोड़ कर भाग जाता है और अब दोनों ही बाप बेटे की भागमभाग शुरू हो जाती है। फिल्म एक सोशल मैसेज देगी। एक तरफ जहां जयेश अपनी बेटी को लाना चाहता है तो वहीं उसके पिता उसके खिलाफ है। अब देखना ये है की जयेश हारेगा या जीतेगा? क्या उसके पिता की सोच बदलेगी? या फिर उसकी बेटी मारी जाएगी? पूरी फिल्म इसकी सवालों पर आधारित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews