तुलसीदास जूनियर ट्रैलर :- आउट हुआ राजीव कपूर की आखिरी फिल्म का ट्रैलर

तुलसीदास जूनियर ट्रैलर :- आउट हुआ राजीव कपूर की आखिरी फिल्म का ट्रैलर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार को राजीव कपूर की आखिरी फिल्म “तुलसीदास जूनियर ” का ट्रैलर आउट हुआ ।  बता दें की राजीव कपूर के सबसे छोटे बेटे थे । इस फिल्म में राजीव कपूर, वरुण बुद्धदेव और संजय दत्त मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार , किशन कुमार , आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोवारिकर है । मृदुल द्वारा लिखित और निर्देशित यह  फिल्म इस साल 4 मार्च को रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़े … फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी :- सामने आयी दूल्हा -दुल्हन की पहली तस्वीर

बात फिल्म की कहानी की करे तो , इस  फिल्म की कहानी  1994 के कोलकाता के समय की है। जिसमे एक बच्चा अपने पिता से बहुत प्यार करता है , और उनके लिए snooker चैम्पीयन बनना चाहता है । इस फिल्म में संजय  स्नूकर टीचर का किरदार निभाएंगे।  इस छोटे से ट्रेलर से यह पता चलता है कि इस फिल्म में एक स्नूकर चैंपियन का संघर्ष और उसकी कहानी दिखाई गई है। तुलसीदास एक बच्चा अपने पिता के लिए स्नूकर चैंपियन बनना चाहता है । लेकिन उसे जीवन में बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ता है । जहां उसके सपने पूरे करने में उसकी मदद कोई नहीं कर रहा होता है , तभी में संजय दत्त की एंट्री होती है , जो कि उस बच्चे को ट्रेन करते हैं और उसे आसमान को मुट्ठी में लेना सिखाते हैं ।

इंस्टाग्राम पर t-series फिल्में ट्रेन का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “#ToolsidasJunior इससे पहले कभी नहीं देखी कहानी की झलक #ToolsidasJunior, 4 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है! ट्रेलर अब बाहर।”

View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews