‘तुम्बाड’ के डायरेक्टर की नई फिल्म की कहानी कर देगी हैरान! रिलीज से पहले IMDb पर मिली 8.3 की शानदार रेटिंग

साल 2018 की चर्चित फिल्म 'तुम्बाड' के निर्देशक राही अनिल बर्वे अपनी नई फिल्म 'मायासभा' लेकर आ रहे हैं। 30 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को IMDb पर पहले ही 8.3 की शानदार रेटिंग मिल चुकी है, जिसका टीजर भी काफी दमदार है।
‘तुम्बाड’ के डायरेक्टर की नई फिल्म की कहानी कर देगी हैरान! रिलीज से पहले IMDb पर मिली 8.3 की शानदार रेटिंग

साल 2018 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तुम्बाड’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर एक गहरी छाप छोड़ी थी। अब इसके निर्देशक राही अनिल बर्वे एक बार फिर एक अनोखी कहानी के साथ वापसी कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम ‘मायासभा’ है, जो रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को IMDb पर 8.3 की जबरदस्त रेटिंग मिल चुकी है।

फिल्म ‘मायासभा’ का टीजर जारी कर दिया गया है, जो ‘तुम्बाड’ की तरह ही एक रहस्यमयी और अलग दुनिया की झलक देता है। यह फिल्म किसी बड़े सुपरस्टार पर नहीं, बल्कि अपनी दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग पर निर्भर करती है। फिल्म की रिलीज डेट 30 जनवरी 2026 तय की गई है।

टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता

एक मिनट के टीजर की शुरुआत एक अंधेरे और धूल भरे हॉल से होती है, जहां एक लड़का हेलमेट पहने किताबें पढ़ता नजर आता है। चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा है। बैकग्राउंड में जावेद जाफरी की आवाज सुनाई देती है- “मिट्टी, सोना, मेरे लिए सब एक है भाई। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” टीजर देखकर यह साफ है कि राही अनिल बर्वे एक बार फिर दर्शकों को एक अनूठे और रोमांचक सफर पर ले जाने की तैयारी में हैं।

क्या है फिल्म की कहानी और कास्ट?

‘मायासभा–द हॉल ऑफ इल्यूजन’ इंसान के व्यवहार, शक्ति, सच्चाई और भ्रम के बीच की महीन रेखा को दर्शाती एक कहानी है। फिल्म में जावेद जाफरी, मोहम्मद समद, वीना जामकर और दीपक दामले जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है।

रिलीज से पहले कैसे मिली IMDb रेटिंग?

यह सवाल उठना लाजिमी है कि जो फिल्म आने वाले समय में रिलीज होगी, उसे अभी से इतनी अच्छी रेटिंग कैसे मिल गई। दरअसल, हाल ही में पुणे में हुए ‘अन्नाभाऊ साठे फिल्म फेस्टिवल’ में ‘मायासभा’ का प्रीमियर किया गया था। वहां फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद लोगों ने इसे IMDb पर रेट करना शुरू कर दिया। इसके अलावा, फिल्म को महाराष्ट्र सरकार के पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF) 2026 में भी दिखाया जाएगा।

“मायासभा मेरे लिए एक बहुत ही व्यक्तिगत और परतदार यात्रा है, और मैं चाहता हूं कि दर्शक इस दुनिया का अनुभव करें। इसके इमोशन्स, विचार और छिपी हुई सच्चाइयों से जुड़ें।” — राही अनिल बर्वे, निर्देशक

जिस तरह ‘तुम्बाड’ ने धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई थी, उसी तरह ‘मायासभा’ भी अपनी अनूठी कहानी से एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की क्षमता रखती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews