Dance Viral Video: अमिताभ बच्चन के इस गाने पर इस शख्स ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

indore

Dance Viral Video : इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि लोग किसी भी जगह चाहे वो पार्टी हो, शादी समारोह हो, रेलवे स्टेशन हो, मंदिर हो, सड़क हो, खेत हो कहीं भी अपना हुनर दिखाने में जरा सी भी चूक नहीं करते। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को जगाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। डांस करना लोगों के लिए आजकल एक फैशन बन गया है। जिसके लिए उनमें एक अलग प्रकार का जुनून देखने को मिलता है। आजकल लोग अपनी अदाओं से फिल्म स्टार्स को भी पीछे छोड़ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां पर लोग अपने टैलेंट को शो करते हैं। साथ ही, यह पैसे कमाने का एक अच्छा जरिया भी बनता जा रहा है क्योंकि यदि आप सोशल मीडिया पर ट्रेंड या वायरल हो रहे हैं तो इसके लिए गुगल, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आपको पैसे भी देता है। इसी कड़ी में यूट्यूब पर एक वीडियो काफी धमाल मचा रहा है।

देखें वीडियो

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंकल फिल्मी अंदाज में डांस करते नजर आ रही है। जिनकी अदाओं ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है, जिसे लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। तो चलिए सबसे पहले आप वीडियो देखिए…

‘खइके पान बनारसवाला’ में किया डांस

दरअसल, इस वीडियो में अंकल सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘खइके पान बनारसवाला’ में डांस करते नजर आ रहे हैं। आज भी लोग इस गाने को सुनते ही नाचने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इस शख्स के साथ जो एक शादी समारोह में गए थे। जहां इस गाने पर पूर डीजे हिला दिया। हर कोई उनके इस डांस का खुब आनंद उठाया। इन्होंने ऐसा डांस किया जिसे देखकर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई।

WeddingDanceIndia ने किया शेयर

इसे सोशल मीडिया पर WeddingDanceIndia नाम के एक पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘इस अंकल की ऊर्जा का कोई तोड़ नहीं’। इस वीडियो को महज 2 दिनों के अंदर ही करीब 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं। बता दें इस गाने को मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने गाया था जो कि सदाबहार गाना है। इस गाने को सुनते ही आप बिना पैर थिरकाए सिर्फ बैठकर नहीं सुन सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews