सलमान खान और उनके पिता को अनजान शख्स ने दी धमकी, मुंबई के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

salman khan

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। रविवार को सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सलमान खान  और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा लेटर मिला है, जिसके लिए FIR मुंबई में दर्ज की गई है। फिलहाल धमकी देने वाले शख्स की पहचान सामने नहीं आई है। बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर इस मामले की जांच भी शुरू कर चुकी है। इससे पहले भी सलमान खान को धमकी मिल चुकी थी।

यह भी पढ़े… बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना विस्फोट! इन सितारों के बाद अब शाहरुख खान भी कोरोना पॉजिटिव

सूत्रों की माने तो जब सलीम खान सुबह 7:30 बजे जॉगिंग पर गए थे, तभी उन्हें जान से मारने की धमकी वाला एक लेटर मिला। इस लेटर में लिखा था की, “सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला कर देंगे।” सिद्धू मूसेवाला की हत्या में जिस गैंगस्टर का नाम सामने आया है, उसने 2008 में सलमान खान भी जानलेवा धमकी थी। इस मामले को देखते हुए सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिक्युरिटी भी सख्त कर दी गई थी। फिलहाल, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 पर काम कर रहे हैं। जल्द ही कभी ईद और कभी दिवाली की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं, इस फिल्म में शहनाज़ गिल भी डेब्यू कर सकती हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews