Pathaan के सेट से वायरल हुई Shahrukh Khan की अनसीन तस्वीरें, इंटरनेट पर मचा बवाल

Dunki Pathaan

Pathaan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा है। लेकिन जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से फैंस के बीच में एक अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट नजर आ रही है। इसी बीच सेट से कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फैंस को बहुत पसंद आ रही है और जमकर रिएक्शन देखे जा रहे हैं।

Pathaan के सेट से वायरल हुई तस्वीर

फिल्म के सेट से शाहरुख खान की जो अनदेखी तस्वीरें वायरल हुई है, उसमें वह क्रू मेंबर्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। सभी ने शाहरुख खान को उठा रखा है और कैमरा के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी यहां पर नजर आ रहे हैं और सभी के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान दिख रही है जिससे यह साफ जाहिर है कि पूरी टीम साथ में अच्छा समय बिता रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Rajvir Ashar (@rajvirashar)

वायरल हुई तस्वीरों में शाहरुख खान बड़े बालों में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा हुआ है यह नाम क्यों पड़ गया, किस लिए पड़ गया, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा जल्द ही मिलते हैं पठान से 25 जनवरी 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। यह तस्वीर देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं क्योंकि उनके चहेते सितारे की फिल्म को रिलीज होने में बस 10 दिनों का वक्त बचा है।

पठान की बात की जाए तो यह 25 जनवरी को रिलीज होगी। जिसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। फिल्म का काफी विरोध किया जा रहा है लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसे सपोर्ट भी मिल रहा है। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है यह तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews