अगले 5 महीने में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी ये फिल्में, रोमांटिक कॉमेडी से लेकर एक्शन देखें सब कुछ

अगले 5 महीने में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। चलिए हम आपको इन फिल्मों के बारे में बता देते हैं।
Upcoming Bollywood Movies

बॉलीवुड की हर आने वाली फिल्म (Upcoming Bollywood Movies) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है। दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए फिल्म मेकर्स एक के बाद एक किसी न किसी फिल्म को रिलीज भी करते रहते हैं। बीते ही दिन यशराज फिल्म्स की सैयारा को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और ओपनिंग डे पर इसकी कमाई शानदार रही।

सैयारा एक रोमांटिक फिल्म है और अगर आपको भी इस तरह की फिल्में पसंद है तो आप इसे देख सकते हैं। इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई सारी फिल्में आने वाली है जो आपका मनोरंजन करेगी। चलिए हम आपको बता देते हैं कि मनोरंजन के लिए फिल्में सितारे आपके लिए क्या-क्या ला रहे हैं।

धड़क 2

सैयारा के बाद अगर आप लोग एक और रोमांटिक ड्रामा का इंतजार कर रहे हैं तो इसके लिए 1 अगस्त तक रुकना होगा। सिध्दांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 इसी दिन रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के ट्रेलर और टाइटल सॉन्ग को ऑडियंस ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया है। यह दोनों कलाकार पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं।

वॉर 2

थ्रिलर ड्रामा वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। अगर आप स्पाई यूनिवर्स की फिल्म देखना चाहते हैं तो यह बेस्ट रहेगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं। ऑडियंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

वरुण धवन अपनी रॉम कॉम फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनकी इस जॉनर की फिल्में हमेशा शानदार होती है। यह फिल्म भी कुछ ऐसे ही होने वाली है। इसमें वरुण और जाह्नवी की जोड़ी को देखा जाने वाला है। 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

आशिकी 3

आशिक 2 ने बड़े पर्दे पर जो धमाल मचाया था उसे दर्शक आज तक नहीं भूल पाए हैं। अब एक बार फिर कार्तिक आर्यन और श्री लीला आशिक 3 के साथ फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है लेकिन एक टीजर सामने आ चुका है जो शानदार लग रहा है। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews