उर्वशी रौतेला का करारा जवाब वायरल, ऐश्वर्या राय की कॉपी कहे जाने पर भड़कीं, कहा- “मैं कॉपी नहीं, ब्लूप्रिंट हूं”

उर्वशी रौतेला ने उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी बुलाने और कॉन्स में लोगों का रास्ता रोकने के आरोप पर गुस्सा निकलती हुई नजर आई। इसका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Urvashi Rautela

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बहुत ही कम समय में सफलता हासिल की है। अपनी मासूमियत और एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। हर वर्ग में उनके चर्चे हैं। बता दें कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी उर्वशी आए दिन मीडिया में फैशन और अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह क्रिकेट की काफी बड़ी फैन भी हैं। उन्हें अक्सर क्रिकेट मैच का लाइव आनंद उठाते हुए स्पॉट किया जाता है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय पिछले काफी दिनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच उर्वशी रौतेला का नाम भी उनके साथ जोड़ दिया गया है। इसके बाद दोनों ही एक्ट्रेस लाइमलाइट में आ गई हैं। हाल ही में एक इनफ्लुएंसर ने उर्वशी रौतेला को ऐश्वर्या राय बच्चन की कॉपी बुलाया था, जिस पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।

दरअसल, उर्वशी रौतेला ने उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी बुलाने और कॉन्स में लोगों का रास्ता रोकने के आरोप पर गुस्सा निकलती हुई नजर आई। इसका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हुईं आग बबूला

दरअसल, कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला ने अपना जलवा बिखेरा हैं। उनके लुक्स ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी तस्वीरें के अलावा कुछ आर्टिकल्स में ऐसा भी लिखा गया कि वह ऐश्वर्या राय की तरह बनने की कोशिश कर रही है। जिस पर उन्होंने करारा जवाब देते हुए अपना जवाब गुस्सा निकाला है।

पोस्ट किया शेयर

उर्वशी ने हाल ही में अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट लिखा, “तो जाहिर है मैं जीरो करिश्मा के साथ ऐश्वर्या राय बनने की कोशिश कर रही हूं। डार्लिंग! ऐश्वर्या आईकॉनिक है, लेकिन मैं यहां किसी की नकल करने नहीं आई हूं। मैं ब्लूप्रिंट हूं। कॉन्स ने मुझे घूलने-मिलने के लिए इनवाइट नहीं किया। मैं यहां अलग दिखाने आई थी। अगर मेरा लुक, मेरा स्टाइल और मेरा कॉन्फिडेंस आपको अनकंफरटेबल करता है, तो एक या दो बार गहरी सांस लें। मैं हर किसी की पसंद नहीं हूं। मैं आतिशबाजी के साथ एक चैंपियन की तरह की तरह हूं।”

# में लिखे ये शब्द

इसके बाद आगे उन्होंने यह लिखा, “अगर आप करिश्मा को माप सकते हैं, तो मैं पैमाना तोड़ देती।” केवल इतना ही नहीं उन्होंने # में लिखा, “इतना करिश्मा है कि उसे हैंडल नहीं किया जा सकता”। साथ ही उन्होंने कॉपी पेस्ट भी # में लिखा है। बता दें कि एक्ट्रेस को फैशन आइकन माना जाता है। वह अक्सर तरह-तरह के डिजाइनर कपड़ों में नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस में से वह एक हैं, जिन्होंने कई छोटी बड़ी फिल्मों में काम किया है। अब तक वह कई अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस और स्टाइलिश पोज फैंस का दिल जीत लेते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews