Valentine’s Day सबके लिए होता है खास , जाने कैसे मनाया इस साल सेलेब्रिटीज़ ने यह दिन

Valentine’s Day सबके लिए होता है खास , जाने कैसे मनाया इस साल सेलेब्रिटीज़ ने यह दिन

Free picture (Love background with a heart of gold blue) from https://torange.biz/fx/love-background-heart-gold-blue-207572

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। वैलंटाइंस डे हर कपल के लिए खास होता । इस दिन लोग अपने प्रियजनों से अपने प्यार का इजहार करते हैं । अपने दिल कि बात को सपने प्रेमी और परिजनों को बताते हैं । इस साल यह खास दिन celebrities के लिए भी बहुत खास रहा । जहां आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण अपने फिल्म के प्रोमोटीओ में जुटी है , वहीं करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ कुछ प्यारे पल बीता रहीं है । हर किसी का प्यार अलग होता है , इसलिए इस दिन को मनाने का तरीका भी अलग होता है । फिल्मी सितारों ने इस दिन को अपने अंदाज में मनाया । सोनम कपूर , बिपासा बासु , राजकुमार राव और सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए खुल कर अपने प्यार का इजहार किया । तो वहीं मंदिरा बेदी अपने स्वर्गीय पति को याद करते नजर आयी ।कई बॉलीवुड जोड़ों के लिए यह वेलेंटाइन डे  शादी के बाद का पहला वेलेंटाइन  रहा ।

यह भी पढ़े … बॉलीवुड की फिल्में जिसने बदली प्यार की परिभाषा …

अपने स्वर्गीय पति को याद करते हुए मंदिरा बेदी ने कैप्शन में लिखा , “यह हमारे शादी की 23वीं शादी की सलगिराह होती ।”

View this post on Instagram

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

बिपासा बासु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैलंटाइंस डे पर विश करते हुए अपने पति की तारीफ की , उन्होंने कैप्शन में लिखा , “वह प्यार है जब तक मैं @iamksgofficial से नहीं मिला, तब तक सच्चे प्यार को कभी नहीं जाना। प्यार आपको हंसाता है। प्यार आपको खुश करता है। प्यार आपको संतुष्ट रखता है। प्यार आपको मजबूत बनाता है। प्यार आपको प्रेरित करता है। प्रेम आपकी रक्षा करता है। प्यार आपका सम्मान करता है। प्यार तुम पर गर्व है। प्यार आपको जज नहीं करता। प्यार आपको चमकाता है। प्यार आपकी हर भावना का ख्याल रखता है। प्यार तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त है। प्यार हर मुश्किल को आसान बना देता है। मैं आगे और आगे जा सकता हूं। काश सभी को अपना एक सच्चा प्यार मिले। सभी को और मेरे प्यार को वैलेंटाइन्स दिवस की शुभकामनाएं।”

राजकुमार राव ने वैलंटाइंस डे पर पत्नी पत्रलेखा को विश करते हुए कैप्शन में लिखा , ” पत्रलेखा आज , कल और हमेशा ।”उन्होंने शादी की तस्वीरें भी साझा की ।

नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत के साथ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की । उन्होंने कैप्शन मे लिखा कि ,” वह अपनी नेहू को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते । इसी के साथ उन्होंने अपने प्यार का भी इजहार किया ।

हाल ही में कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी हुई है । इस साल शादी के बाद उनका पहला valentine’s day है । आज कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के साथ तस्वीरें साझा की । उन्होंने कैप्शन में लिखा ,”हो सकता है कि हम इस साल रोमांटिक डिनर नहीं कर पाए हों, लेकिन आप मुश्किल पलों को बेहतर बनाते हैं और यही मायने रखता है। ”

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews