वरुण धवन आज मना रहे 38वां जन्मदिन, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

पर्सनल लाइफ की बात करें तो वरुण धवन ने साल 2021 में नताशा दलाल से शादी की थी। बता दें कि दोनों शादी से पहले करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। जिनकी लव स्टोरी पढ़ाई के दौरान ही शुरू हो चुकी थी।
varun dhawan

एक्टर वरुण धवन बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बन चुके हैं। पिछले लगभग डेढ़ दशक से एक्टर ने कई सारी फिल्में की। उन्हें उनकी फिल्मों से भले ही रिस्पांस ना मिलता हो, लेकिन वह फिर भी बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होते हैं। लगातार 11 हिट फिल्मों में उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जिसने उन्हें शाहरुख खान जैसे बादशाह के रिकॉर्ड के सामने लाकर खड़ा कर दिया। अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

डेविड धवन जैसे बड़े डायरेक्टर के बेटे होने के बावजूद वरुण धवन ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर जगह बनाई है। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से कैरियर की शुरुआत करने वाले एक्टर की किस्मत रातों-रात चमक गई।

इन एक्टर्स के हैं फैन

शुरुआती दिनों में लगातार 11 हिट फिल्में दे चुके एक्टर का कैरियर पर साल 2019 में आई कलंक के बाद ब्रेक लग गया। उसके बाद अभी तक उन्होंने कोई सुपरहिट फिल्म नहीं दी है। इसके बावजूद, उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। शायद बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि वरुण धवन ने “माय नेम इस खान” फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। वह बचपन से ही गोविंदा और सलमान खान की फिल्में देखकर बड़े हुए और इन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं, जिन्हें लग्जरी कार रखना बहुत पसंद है, जिसका एक अच्छा कलेक्शन भी उनके पास है।

बचपन से देखा फिल्मी माहौल

बचपन की बात करें, तो उन्होंने अपने घर में फिल्मी माहौल देखा। उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर हैं, तो वहीं बड़े भाई रोहित धवन फिल्म का निर्देशन करते हैं। ऐसे में अक्सर उनके घर पर बड़े-बड़े सितारों का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि, बचपन से वह WWE के दीवाने थे। जिनका सपना था कि वह बड़े होकर रेसलिंग की दुनिया में कदम रखे, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। बड़े होने के साथ ही उनकी दिशा बदल गई और वह फिल्मी दुनिया में कदम रख दिए।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

सफल फिल्में

सफल फिल्मों की बात करें तो एक्टर वरुण धवन ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, मैं तेरा हीरो, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, एबीसीडी 2, दिलवाले, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा 2, अक्टूबर और सुई धागा फिल्म शामिल है। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इन फिल्मों की कमाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, क्योंकि शुरुआती करियर में इतनी सफलता न तो शाहरुख खान हासिल कर पाए थे और ना ही सलमान खान।

पर्सनल लाइफ

वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो वरुण धवन ने साल 2021 में नताशा दलाल से शादी की थी। बता दें कि दोनों शादी से पहले करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। जिनकी लव स्टोरी पढ़ाई के दौरान ही शुरू हो चुकी थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews