‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज से पहले बुरा फंसे वरुण धवन, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर सुनाई खरीखोटी

अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की चचाओं के बीच वरुण धवन मुसीबत में फंस गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को उनके कपड़े रास नहीं आए हैं और वह एक्टर को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं।
Varun Dhawan

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म केवल दो दिन बाद रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच से निकाल जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। लेकिन रिलीज के पहले कुछ ऐसा हुआ जिससे सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। उन्होंने एक्टर को जमकर खरीखोटी सुनाई है।

अपनी फिल्म की रिलीज से पहले वरुण धवन को मंदिर दर्शन करने के लिए जाते हुए देखा गया। वह काफी जल्दी में थे और उन्होंने अकेले ही दर्शन किए। मंदिर जाने तक तो ठीक था लेकिन उनकी एक गलती भारी पड़ गई और लोगों ने उन्हें सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

बुरा फंसे वरुण धवन

वरुण जब मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे तब उन्होंने शॉर्ट्स और बनियान पहनी हुई थी। उनके माथे पर टीका लगा हुआ दिखाई दे रहा था। वरुण काफी जल्दी में थे उन्होंने फटाफट स्टैंड से अपने जूते निकाले और बाहर जाने लगे। एक्टर को इस तरह के कपड़ों में मंदिर आता देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं।

भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

जब वरुण की तस्वीर और वीडियो सामने आई तो लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा पवित्र जगह पर ऐसे कपड़ों में जाना शोभा नहीं देता। आपने कहा यह तो पता नहीं है मंदिर क्या पहन कर जाते हैं और यह फिल्म करेंगे। एक का कहना था इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लड़कियों को जींस भी आलो नहीं है और यह गंजी में आ गए।

फिल्म भी विवादों में

बता दें केवल वरुण धवन ही नहीं बल्कि उनकी फिल्म भी विवादों में बनी हुई है। दरअसल पूजा एंटरटेनमेंट और म्यूजिक लेबल टिप्स इंडस्ट्रीज के बीच 1999 की फिल्म बीवी नंबर वन के गाने का फिल्म में इस्तेमाल करने को लेकर कानूनी विवाद हो गया है। इस मामले में पूजा एंटरटेनमेंट की ओर से मुंबई हाई कोर्ट में 400 करोड रुपए का हरियाणा मांगते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कैसे टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन के खिलाफ दायर किया गया है।

बता दें कि फिल्म में चुनरी चुनरी और इश्क सोना है जैसे गानों का इस्तेमाल किया गया है। पूजा एंटरटेनमेंट का कहना है कि निर्माता के पास फिल्म या उसके प्रचार में इन गानों का इस्तेमाल करने का कोई राइट नहीं है। इस मामले में अदालत से तत्काल राहत मांगते हुए प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के वितरण, प्रदर्शन और स्ट्रीमिंग पर बैन लगाने का अनुरोध किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews