जल्द रिलीज होगी सिटाडेल फ्रेंचाइजी की इंडियन ओरिजिनल सीरीज, प्रियंका संग नजर आएंगे Varun Dhawan

जल्द रिलीज होगी सिटाडेल फ्रेंचाइजी की इंडियन ओरिजिनल सीरीज, प्रियंका संग नजर आएंगे Varun Dhawan

Varun Dhawan : करोड़ों युवा दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों के दिल को जीतने की तैयारी में हैं। फिल्म इंडस्ट्री के जानें- मानें अभिनेता अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि वरूण धवन के पिता शिखर धवन प्रख्यात निर्देशक हैं जो कि कॉमेडी फिल्में ज्यादा बनाते हैं। इसी कड़ी में बहुत जल्दी वरुण भारत की अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज में नजर आने वाले हैं। जिसमें वो मुख्य किरदार निभा रहे हैं जो कि OTT प्लेटफॉर्म में रिलीज होगी।

जनवरी 2023 में शुरू होगी शूटिंग

दरअसल, प्राइम वीडियो ने आज सिटाडेल यूनिवर्स की भारतीय इन्स्टॉल्मन्ट के मुख्य कलाकार की पुष्टि की है। बता दें यह पहली ग्लोबल-इवेंट सीरीज है। जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस सीरीज के निर्देशक राज-डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) हैं। जिसकी शूटिंग नए साल यानी जनवरी 2023 में शुरू होगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, रिचर्ड मैडेन, रुसो ब्रदर्स के एजीबीओ और डेविड वील भी नजर आने वाले हैं। सीरीज दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगी।

वरुण धवन ने कही ये बातें…

सीरीज को लेकर वरुण धवन ने कहा कि, “प्राइम वीडियो मेरे लिए घर जैसा है। मैं उनके साथ स्ट्रीमिंग स्पेस में इस सफर को शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। रूसो ब्रदर्स के AGBO और जेनिफर सल्के द्वारा कांसप्चुअलाइज्ड, सिटाडेल एक खास रोमांचक फ्रेंचाइज है और इस शानदार यूनिवर्स का हिस्सा बनना मेरे करियर के लिए एक ऐतिहासिक पल है। मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं और अब में इसकी शूटिंग शुरू करने का और इंतजार नहीं कर सकता। इंडियन सिटाडेल चैप्टर की कहानी शानदार है और जब आपके पास राज और डीके जैसे रचनाकार हों, तो यह निश्चित है कि यह एक शानदार सीरीज बनने वाली है।”

वहीं, राज और डीके ने कहा कि, “हम विशेष रूप से बहुमुखी और गतिशील वरुण के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हमने अपने दर्शकों के लिए एक अनोखे इंटर वॉवन यूनिवर्स को लाने के लिए अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है। हम उज्ज्वल कलाकारों और सिटाडेल इंडिया के साथ कहानी कहने की कला को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews