ये फैमिली वेब सीरीज देखकर खुश हो जाएंगे आप, IMDb पर 8.6 रेटिंग, न कोई गाली न ही कोई फालतू रोमांस, यहां जानिए नाम

अगर आप कोई ऐसी वेब सीरीज देखना चाहते हैं जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर बिना हिचक के देखा जा सके, तो यूट्यूब पर आई ‘Very Parivaarik’ सीरीज आपके लिए परफेक्ट है। हल्की-फुल्की कॉमेडी, इमोशन और रियल लाइफ से जुड़ा ड्रामा इस शो को IMDb पर 8.6 की रेटिंग और दर्शकों से खूब तारीफें मिल रही हैं।
ये फैमिली वेब सीरीज देखकर खुश हो जाएंगे आप, IMDb पर 8.6 रेटिंग, न कोई गाली न ही कोई फालतू रोमांस, यहां जानिए नाम

‘Very Parivaarik’ एक ऐसी वेब सीरीज है जिसे आप घर के हर सदस्य के साथ देखकर खूब इंजॉय कर सकते हैं। यह कहानी एक मॉडर्न कपल की है, जो शादी के बाद अपने पैरेंट्स के साथ एडजस्ट करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान हर रोज कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो आम भारतीय घरों में भी होता है कभी मम्मी की डांट, तो कभी सास-ससुर के ताने या भाई-बहन की नोकझोंक।

दरअसल इस सीरीज में कुल 23 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड 15–20 मिनट का है, यानी एकदम परफेक्ट टाइम पास। हर एपिसोड के आखिर में कोई न कोई मैसेज या फील-गुड मोमेंट भी होता है, जो आपको अपनों के करीब लाने का काम करेगा। ऐसे अगर आप भी अपने परिवार के साथ बैठकर कोई सीरीज या फिल्म देखने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

ये फैमिली वेब सीरीज क्यों बन रही है फेवरेट?

बता दें कि IMDb पर 8.6 रेटिंग पाने वाली ‘Very Parivaarik’ यूट्यूब पर एक बड़ा फैनबेस तैयार कर चुकी है। 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रेट किया है और कई एपिसोड्स की रेटिंग 9+ तक भी पहुंची है। खासकर एक एपिसोड जिसमें पैसा और रिश्तों की टकराहट दिखाई गई है, उसे 9.5 रेटिंग मिली है। इस सीरीज में नजर आने वाले कलाकारों की बात करें तो शृष्टि रिंदानी, प्रणय पचौरी, कनुप्रिया पंडित और परितोष सांड जैसे कलाकारों ने अपने रोल्स को बहुत ही रियल तरीके से निभाया है। ये किरदार आपको आपके अपने परिवार की याद दिलाएंगे। सीरीज की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें न कोई फालतू मेलोड्रामा है, न ही ज़रूरत से ज़्यादा ओवरएक्टिंग। हर सीन नॉर्मल फैमिली लाइफ से जुड़ा हुआ लगता है, जैसे कि ये आपकी अपनी ही कहानी हो।

ये शो क्यों हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल?

दरअसल ‘Very Parivaarik’ को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बातें हो रही हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इसके मीम्स और मजेदार क्लिप्स खूब शेयर किए जा रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि यह शो देखकर उन्हें अपने घर की याद आ गई। कई यूजर्स ने लिखा है “मम्मी-पापा के साथ ऐसा सीरियल बहुत टाइम बाद देखा, जिसमें कोई गाली नहीं, कोई फालतू रोमांस नहीं, सिर्फ प्यार, कॉमेडी और रियल ड्रामा है।” इस शो की सबसे खास बात यह है कि यह आज के समय की जेनरेशन गैप को भी बड़े सुलझे हुए ढंग से दिखाता है, बिना किसी एजेंडा या नसीहत के। अगर आपने अभी तक यह शो नहीं देखा है, तो यूट्यूब पर जाकर ‘Very Parivaarik’ जरूर देखें। यह उन गिनी-चुनी वेब सीरीज में से एक है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर हंसते-हंसते देख सकते हैं और शायद अपने रिश्तों को थोड़ा और बेहतर बना सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews