मुसीबत में घिरी दिग्गज एक्ट्रेस Jaya Prada, 5 हजार के जुर्माने के साथ कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा

Jaya Prada

Jaya Prada: 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रहीं जया प्रदा मुसीबत में फंसी हुई दिखाई दे रही हैं। चेन्नई की एक अदालत ने उन्हें दोषी पाते हुई 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है और 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है। मामले में उनके बिजनेस पार्टनर रामकुमार और राजा बाबू भी दोषी पाए गए हैं और उन्हें भी सजा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक जयाप्रदा पर उनके थिएटर में काम करने वाले कर्मियों में काम का मेहनताना न देने का आरोप लगाया था। जब इन आरोपों की जांच पड़ताल की गई तो यह सही पाए गए, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

थिएटर कर्मियों ने की थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक जया प्रदा का चेन्नई में एक थिएटर चलता था, जिसे उन्होंने बाद में बंद कर दिया था। जब इसे बंद किया गया तो यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए बताया कि उन्हें वेतन और ईएसआईसी का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना था कि सरकारी बीमा निगम को पैसा नहीं दिया गया।

जया प्रदा को हुई जेल

जया प्रदा और उनके सहयोगियों के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में लेबर गवर्मेंट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद जयाप्रदा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों को भुगतान करने की बात कही थी और मामला खारिज करने की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने उनकी इस अपील को नहीं माना और उन्हें जुर्माने के साथ जेल की सजा सुनाई।

राजनीति में हैं एक्टिव

जया प्रदा की गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है। 1994 में जब उनका करियर पीक पर था तब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर तेलुगु देशम पार्टी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद वो राज्य सभा की सांसद बनी और फिर लोकसभा सांसद का पद संभाला। 2019 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews