Satish Kaushik Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक, नम आंखों से चाहने वालों ने दी अंतिम विदाई

Satish Kaushik Funeral

Satish Kaushik Funeral Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक का निधन हो गया है। बीते दिन उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ जमकर होली की पार्टी की थी और किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह कलाकार इस तरह से उन्हें छोड़कर चला जाएगा। हमेशा हंसता मुस्कुराता रहने वाला यह सितारा अब पंचतत्व में हमेशा के लिए विलीन हो चुका है। परिवार दोस्तों और फैंस ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी है। मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया।

बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक्टर को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से उनकी मौत हो गई। अनुपम खेर ने एक्टर को ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। लेकिन ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। बता दें दोनों 45 सालों से एक दूसरे के दोस्त थे।

अपने दोस्त को हमेशा के लिए खुद से दूर जाता देख अनुपम खेर खुद को संभाल नहीं सके और फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए। अंतिम यात्रा में को सतीश कौशिक के शव के पास बैठे हुए नजर आए और उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे।

हंसता मुस्कुराता ये कलाकार जाते-जाते सभी को रुला गया और उन्हें कांधा देते समय सभी स्टार्स भावुक होकर रोते हुए दिखाई दिए। सलमान खान भी अपने खास दोस्त को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे और एक्टर को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा था।

Satish Kaushik Funeral में पहुंचे ये सितारे

कई सितारों ने सतीश कौशिक के अचानक इस दुनिया से चले जाने पर अपना दुख जताया है। अनुपम खेर के अलावा कंगना रनौत ने भी ट्वीट करते हुए एक्टर की तारीफ की है और बताया है कि वह उन्हें हमेशा याद रहने वाले हैं। वहीं बोनी कपूर, तापसी पन्नू, अलका याग्निक, रणबीर कपूर, सलमान खान जैसे सितारे अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के माध्यम से सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था और परिवार को सांत्वना दी थी। इंडस्ट्री के तमाम सितारे और फैंस अपने इस चहेते कलाकार के जाने से बहुत दुखी है।

सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है एक्टिंग के अलावा वह डायरेक्टर भी थे और अपने डायरेक्शन में उन्होंने बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी है। वो इस दुनिया में भले ही ना रहे हों लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews