मुंबई की बारिश में कटरीना संग रोमांटिक अंदाज में नजर आए विक्की कौशल, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर

विक्की कौशल ने कटरीना के साथ एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपल के इस क्यूट मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर पर लगे गाने ने इसे ज्यादा खास बना दिया है।
Vicky Kaushal

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में होती है। वैसे तो यह अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर बहुत कम शेयर करते हैं। लेकिन कुछ खास पलों को फैंस के साथ साझा करना कभी नहीं भूलते।

जब भी इनकी कोई तस्वीर या पर्सनल जिंदगी से जुड़े अपडेट सामने आती है फैंस खुशी से फूले नहीं समाते। अब एक बार फिर इन्होंने अपने बहुत ही खास पल की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेयर करते ही यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें कपल का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।

रोमांटिक अंदाज में नजर आए विक्की कौशल कटरीना

इन दिनों मुंबई में बारिश हो रही है और मौसम काफी सुहाना हो रहा है। इस मौसम में विकी कौशल और कैटरीना कैफ की खुद को रोक नहीं पाए। दोनों को एक साथ रोमांटिक मोमेंट बिताते हुए देखा गया। इनकी तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विक्की ने शेयर की तस्वीरें

विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कटरीना के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, जिसमें कपल बालकनी में बैठकर मुंबई की बारिश का आनंद ले रहा है। विक्की ने व्हाइट टीशर्ट पहनी है और कटरीना उनके कंधे पर सिर रखकर बाहर निहार रही हैं।

तस्वीर के साथ खूबसूरत गाना

इस प्यारी सी तस्वीर को विक्की ने एक खूबसूरत गाने के साथ और भी प्यारा बना दिया है। उन्होंने बैकग्राउंड में एक रोमांटिक और सोलफुल स्लो सॉन्ग लगाया है। ये विशाल भारद्वाज का फिर से कहो गाना है। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा ‘बारिश हो तुम’ इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी लगाई है। इंटरनेट पर यह तस्वीर वायरल हो रही है और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कितनी खूबसूरत तस्वीर, कितना खूबसूरत गाना। एक ने कहा म्यूजिक चॉइस अच्छी है। कुछ लोग हार्ट इमोजी के साथ प्यार लुटाते नजर आए।

कपल का वर्क फ्रंट

कटरीना और विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो मैरी क्रिसमस के बाद एक्ट्रेस को किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। पिछले साल ही उन्होंने नन्हे बेटे का स्वागत किया है और फिलहाल मदरहुड जर्नी एंजॉय कर रही हैं। वहीं विक्की कौशल को लव एंड वॉर की तैयारी करते देखा जा रहा है। अगले साल जनवरी में ये फिल्म रिलीज होंगी। जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews