विदिशा पुलिस का मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन, 697 ठिकानों पर दबिश, होटल-ढाबों पर भी की गई चेकिंग

अपराधों की रोकथाम के लिए विदिशा पुलिस ने मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इसके तहत अलग अलग जगहों पर दबिश देकर जांच की गई।
Vidisha

विदिशा पुलिस की अपराधों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई और अपराधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में अब मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।

इस मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत 355 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। ये अभियान कैलाश मकवाना के निर्देशन में रुचिवर्धन मिश्र और राजेश सिंह चंदेल ने चलाया।

विदिशा पुलिस का ऑपरेशन मेगा नाइट कॉम्बिंग

अपने इस मेगा नाइट ऑपरेशन के तहत विदिशा पुलिस के पांच एसडीओपी और 23 थाना प्रभारी मैदान में उतरे। पूरी टीम ने 697 से ज्यादा जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। रात में 237 वारंटों का निष्पादन किया गया। इनमें से 138 जमानती, 78 गिरफ्तारी और 21 स्थायी वारंट शामिल है।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

इस दौरान पुलिस द्वारा होटल और ढाबों की जांच की गई। इसमें 61.74 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान 16 प्रकरण दर्ज करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। इस की अनुमानित कीमत 33,480 बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने 225 बदमाशों के ठिकानों पर भी रेड डाली। सट्टे के मामले में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि ये चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews