
बॉलीवुड में दिवाली का त्योहार किसी महोत्सव से कम नहीं होता, जहां आम लोग अपने घरों को दीयों से सजाते हैं, वहीं फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों से सिनेमाघरों को रोशनी से भर देते हैं। प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के लिए दिवाली हमेशा से एक खास बना देते है। इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री में दिवाली की चमक पहले से ज्यादा नजर आ रही है, लेकिन अगर पीछे मुड़कर देखा जाए, तो एक ऐसी फिल्म है जिसने दीवाली रिलीज के इतिहास में वो मुकाम हासिल किया जो आज तक कोई और फिल्म नहीं छू पाई।
दरअसल, इस फिल्म का नाम ‘मुकद्दर का सिकंदर’ था। जिसमें बॉलीवुड एक्टर वेटरन एक्टर विनोद खन्ना ने लीड रोल निभाई थी। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। थिएटर फैंस से खचाखच भरे हुए थे।
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन का नाम आते ही हिंदी सिनेमा के उस दौर की याद ताजा हो जाती है, जब फिल्मों में हीरो सिर्फ मारधाड़ नहीं करता था, बल्कि वह अपनी आंखों से भी कहानी कह देता था। 70 और 80 के दशक में विनोद खन्ना ने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दीं जिनमें ‘अमर अकबर एंथनी’, जैसी फिल्मों ने उन्हें फैंस के दिलों में अमर बना दिया। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और गंभीर आवाज उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाती थी। कई बार तो ऐसा हुआ कि अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ भी वे पर्दे पर अपना अलग ही रंग दिखा देते थे।
27 अक्टूबर को हुई थी रिलीज
हालांकि, करियर के पीक पर उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बनाकर अध्यात्म की राह पकड़ ली, जिससे उनके फैन्स चकित रह गए थे, लेकिन जब वो कुछ साल बाद लौटे, तो वही पुराने विनोद खन्ना फिर से दर्शकों के दिलों में उतर गए। बता दें कि साल 1978 में 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। जिसके तीन दिन बाद यानी 31 अक्टूबर को आने वाली थी। तभी रिलीज हुई थी ‘मुकद्दर का सिकंदर’… जिसमें विनोद खन्ना के साथ अमिताभ बच्चन, रेखा, राखी, अमजद खान और रंजीत जैसे दिग्गज कलाकार थे। जिसके निर्देशक प्रकाश मेहरा थे। फिल्म की कहानी, संगीत, डायलॉग और कलाकारों का अभिनय सब कुछ उस जमाने की पहचान बन गया। ‘ओ साथी रे’, ‘रोटे हुए आते हैं सब’, और ‘तेरा नाम लिया’ जैसे गाने आज भी सुनने को मिल जाते हैं।
https://youtu.be/NZxr-o6M4Hg
फिल्म का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो उस दौर में फिल्म का बजट करीब 1 करोड़ रुपये था, जबकि इसने भारत में 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जो आज के हिसाब से 100 करोड़ से अधिक के बराबर है। ऐसे में आज भी मुकद्दर का सिकंदर आज भी दिवाली पर सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली हिंदी फिल्म मानी जाती है। रिलीज के 47 साल बाद भी इसका रिकॉर्ड अटूट है। उस जमाने में न तो सोशल मीडिया था, न एडवांस बुकिंग सिस्टम थी… फिर भी दर्शक थिएटरों के बाहर लाइन लगाकर टिकट खरीदते थे। कई जगह तो सिनेमाघर रातभर खुले रहते थे, ताकि भीड़ को संभाला जा सके।
इस दिन होगी ये फिल्म रिलीज
अगर बात करें 2025 की दिवाली की, तो इस बार भी सिनेमा प्रेमियों के लिए जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। एक तरफ हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ है, जिसकी कहानी रहस्य और हंसी से भरी है, तो वहीं दूसरी तरफ रोमांटिक थ्रिलर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन तय है। दोनों में नए स्टार्स अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। अब देखना ये होगा कि फैंस को कौन सी फिल्म रिलीज होने के बाद धमाका कर पाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

