साउथ अफ्रीका में न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे विराट-अनुष्का, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Virat Anushka

Virat Anushka: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे हैं। विराट कोहली जहां फेमस क्रिकेटर हैं तो अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी इंडिविजुअल पर्सनैलिटी के साथ यह दोनों सेलिब्रिटी कपल के रूप में दर्शकों के बीच फेमस हैं। अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर इन दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। विराट के मैच में सपोर्ट करने के लिए अनुष्का अक्सर पहुंचती है। एक बार फिर इनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

साउथ अफ्रीका पहुंची अनुष्का

बता दें कि विराट कोहली इस समय अपनी टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका गए हुए हैं। यहां से अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक्ट्रेस को एक रेस्टोरेंट में देखा जा सकता है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Virat Anushka

रेस्टोरेंट में दिखीं अनुष्का

अनुष्का शर्मा की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है उसमें उन्हें एक रेस्टोरेंट में देखा जा सकता है। तस्वीर सामने आने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनुष्का यहां पर विराट के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए पहुंची है। तस्वीरों में एक्ट्रेस को बहुत ही कैजुअल और नो मेकअप लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने व्हाइट कलर की ओवर साइज शर्ट और ब्लू कलर का जींस पहना हुआ है। वायरल हुई तस्वीरों में उनके साथ विराट तो नहीं है लेकिन एक लड़की मौजूद है। 11 दिसंबर को इस कपल ने अपनी शादी के 6 साल पूरे किए हैं। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी इन दोनों ने लंदन में मनाई थी। जहां पर इनकी तस्वीरें वायरल हुई थी, जिनपर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।

Virat Anushka

एक बार फिर इनकी तस्वीर सामने आने के बाद फैंस इन पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि नया साल होने की वजह से अनुष्का यहां पर पहुंची है जिसे यह कपल साथ में सेलिब्रेट करता दिखाई देगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews