विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खरीदी करोड़ों की जमीन, अलीबाग की इस लोकेशन में किया निवेश

Virat Kohli: हमेशा चर्चा में रहने वाला स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा है। दरअसल, इस कपल ने अलीबाग में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी में निवेश किया है।
Virat Kohli Anushka Sharma

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर यह स्टार कपल चर्चा में है क्योंकि इन्होंने महाराष्ट्र के अलीबाग में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी है। अलीबाग में इन दोनों के पास पहले से ही एक आलीशान बंगला मौजूद है और अब एक बार फिर से इन्होंने यही इन्वेस्ट किया है।

विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ वैसे तो लंदन में रहते हैं, लेकिन उनके पास अलग-अलग जगह पर कई सारी शानदार प्रॉपर्टी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के अलावा गुरुग्राम में भी क्रिकेटर का बंगला है। चलिए जान लेते हैं कि विराट की नई प्रॉपर्टी कहां है और इस पर उन्होंने कितना इन्वेस्ट किया है।

विराट अनुष्का की नई प्रॉपर्टी

खबरों की मानें तो विराट ने नई प्रॉपर्टी जीरद गांव में खरीदी है जो आवास बीच के पास है। इसकी कीमत 37.86 करोड रुपए बताई जा रही है। इसकी स्टांप ड्यूटी 2.27 करोड़ और रजिस्ट्रेशन फीस 30000 बताई गई है। यह प्लॉट 14740 स्क्वायर मीटर का बताया जा रहा है।

शिफ्ट हो चुके हैं लंदन

कपल ने भले अलीबाग की जमीन में निवेश किया है लेकिन यह दोनों लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं। उनका अधिकतर समय वहीं गुजरता है। विराट को अपनी क्रिकेट मैच के लिए भारत आते हुए देखा जाता है। वहीं अनुष्का केवल निजी कामों के लिए भारत आती हैं क्योंकि खबरों के अनुसार पिछले 7 सालों से वह बड़े पर्दे से दूर हैं।

पहले भी खरीदी थी प्रॉपर्टी

रिपोर्ट्स के अनुसार कपल ने साल 2022 में अलीबाग में ही 8 एकड़ जमीन में इन्वेस्ट किया था 19.24 करोड रुपए थी। इस जमीन पर एक आलीशान बंगला तैयार किया गया है। यहां कपल मौका मिलने पर अपना समय गुजारने के लिए पहुंचता है।

कपल का वर्क फ्रंट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रही तीन मैचों की सीरीज में खेलते हुए देखा जा रहा है। इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच रविवार को इंदौर में रखा गया है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 93 रन बनाए थे लेकिन राजकोट में हुए दूसरे वनडे में वह अपना कमाल नहीं दिखा सके। क्रिकेटर अब केवल वन डे फॉर्मेट में खेलते हैं।

वहीं अनुष्का शर्मा की बात करें तो साल 2018 के बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। आखिरी बार उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में काम करते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी अगली फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक बताई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews