विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, आंखों से छलके अनुष्का शर्मा के आंसू, वीडियो वायरल

विराट कोहली

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Indian cricket team captain Virat Kohli) का एक वीडियो तेजी (VIDEO VIRAL) से वायरल हो रहा है। इसमें विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Actress Anushka Sharma) के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहा है। गाने के बाद सभी दोस्त ताली बजाते है तो वही अनुष्का विराट के इस अंदाज से भावुक हो जाती है।इतना ही नहीं गाना (Song) खत्म होते ही है वह जोर से बोलती हैं, ‘वाह’।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: मोदी सरकार की किसानों को सौगात, इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सोशल मीडिया (Social Media) के सबसे बड़े माध्यम यूट्यूब (Youtube) पर विराट कोहली का एक वीडियो (VIDEO) तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कोहली पत्नी अनुष्का के लिए ‘मेरे महबूब कयामत होगी…’ गाते हुए नजर आ रह है। इस दौरान उनके कई दोस्त और रिश्तेदार भी रुम में दिखाई दे रहे है। रुम में हल्की ब्लू और रेड लाइट जल रही है।गाने के बाद उनके परिवार के लोग और दोस्त तालियां बजाते है।

इसके बाद एक पल ऐसा आता है जब कैमरा अनुष्का की ओर जाता है और अभिनेत्री भावुक नजर आती हैं।वहीं गाना खत्म होते ही है वह जोर से बोलती हैं, ‘वाह’। यह वीडियो शादी के समय का है और यूट्यूब पर 3 साल पहले अपलोड किया गया है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों में झमाझम के आसार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बता दे कि इन दिनों विराट कोहली न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इंग्लैंड में हैं। उनके साथ अनुष्का शर्मा और 5 महिने की बेटी वामिका भी गई हैं। विराट कोहली और अनुष्का भारत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में हुई थी। इस दौरान शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, इसमें यह गाने का वीडियो भी शामिल था, जो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews