‘War 2’ से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक आउट, स्टनिंग अवतार देख फैंस में मची खलबली

अपनी शानदार फिल्म 'वॉर 2' के साथ ऋतिक रोशन दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी को देखा जाने वाला है।
War 2

यशराज बैनर की फिल्म ‘वॉर 2’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। जब से इस शानदार स्पाई थ्रिलर की अनाउंसमेंट हुई है। तब से दर्शक इससे जुड़ी हर अपडेट को जान लेना चाहते हैं। इसे साल 2025 की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर देखा जा रहा है।

‘वॉर 2’ में इस बार ऋतिक रोशन के एक्शन के साथ जूनियर एनटीआर की एक्टिंग का जादू भी देखने को मिलेगा। इन दोनों दमदार कलाकारों के साथ कियारा आडवाणी को खुफिया एजेंट की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। फिल्म से एक नया पोस्टर सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस का लुक नजर आ रहा है। इस लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एजेंट की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

वॉर 2 में कियारा का लुक

कुछ समय पहले फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें एक्ट्रेस का बिकनी अवतार नजर आया था। इसे देखकर दर्शक ज्यादा अंदाजा नहीं लगा पाए थे। लेकिन अब उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इसे शेयर किया है। पोस्टर में उनके हाथों में बंदूक दिखाई दे रही है और वह ब्लैक कलर के एजेंट आउटफिट में नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

दिलचस्प होगा कियारा का किरदार

एक्ट्रेस का जो लुक सामने आया है वह साफ तौर पर बता रहा है कि वह स्पाई एजेंट है। हालांकि फिलहाल यह समझ पाना मुश्किल है कि वह रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर में से किसका साथ देती दिखाई देंगी। एक्ट्रेस का यह लुक बहुत ही दमदार है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि केवल उनका ही नहीं बल्कि रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर के लेटेस्ट पोस्टर भी शेयर किए गए हैं। दोनों कलाकारों का अंदाज धांसू नजर आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कब आएगी War 2

‘वॉर 2’ की रिलीज की बात करें तो पहली फिल्म के 6 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। यही कारण है कि फैंस को दूसरे हिस्से से काफी ज्यादा उम्मीद है। यह उम्मीद भी लगाई जा रही है की छावा के बाद यह इस साल कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस फिल्म को 14 अगस्त को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews