War 2 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जल्द थिएटर में धूम मचाएंगे ऋतिक रोशन और जूनियर NTR

रितिक रोशन एक बार फिर अपनी फिल्म 'वॉर 2' के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया गया है।
War 2

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ (War 2) बहुत दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। अब इसका दूसरा हिस्सा जल्दी आने वाला है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। दोनों एक्टर्स को एक साथ स्क्रीन पर एक्शन करता देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

‘वॉर 2’ की शूटिंग से लेकर प्रोडक्शन से जुड़े अन्य काम लगातार किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी क्योंकि ऋतिक इंजर्ड हो गए थे। दशक लंबे समय से यह जानना चाह रहे हैं की फिल्म कब रिलीज की जाएगी। अब यह क्लियर हो चुका है कि दर्शक इसे कब देख सकेंगे।

कब आएगी War 2

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर यशराज फिल्म की ओर से एक ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है कि ‘यह तो सच है कि वॉर 2 की मार्केटिंग शुरू होने से पहले ही माहौल बन गया है। 14 अगस्त 2025 को दुनिया भर के थिएटर में धमाल मचने वाला है।’ इस ट्वीट से यह साफ जाहिर होता है कि यह फिल्म 15 अगस्त के एक दिन पहले बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है वॉर 2

YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में ‘वॉर’ का नाम भी शामिल है। जब से सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई है उसके बाद से ही इसकी चर्चा हो रही है। ऋतिक के एक्शन अवतार ने दर्शकों को जमकर इंप्रेस किया है और अब जूनियर एनटीआर इसमें अपने एक्शन का तड़का लगाते दिखाई देने वाले हैं। सलमान का कैमियो फिल्म में दिखाई देता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

रजनीकांत से होगा क्लेश

‘वॉर 2’ बड़े बजट की फिल्म है और इसके लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना आसान नहीं होने वाला है। दरअसल इसी समय साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ रिलीज होगी। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के ओटीटी राइट्स हाल ही में करोड़ों में बिके हैं। अब दोनों फिल्मों में अगर क्लेश होता है, तो कौन दर्शकों को इंप्रेस करेगा ये देखने वाली बात है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews