साल 2025 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी War 2, जल्द शुरू होगी शूटिंग

War 2

War 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की आने वाले फिल्म ‘वॉर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अयान मुखर्जी की यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है और इससे जुड़ी कोई ना कोई जानकारी लगातार सामने आ रही है। अब हाल ही में जो खबर सामने आई है, उसे जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहने वाला है क्योंकि और की शानदार सक्सेस को देखते हुए अब इसके सीक्वल को बनाने के लिए मेकर्स कमर कस चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट पर मुहर लग चुकी है।

कब रिलीज होगी वॉर 2

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की यह फिल्म साल 2025 के गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर रिलीज हो सकती है। रिपब्लिक डे के वीकेंड पर जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो तगड़ी कमाई करती है। यही वजह है कि मेकर्स इस मौके को भुनाना चाहते हैं। इसके पहले यशराज फिल्म और रितिक रोशन दोनों ही इस मौके पर मिली सफलता का स्वाद ले चुके हैं। यही वजह है कि वॉर 2 के लिए इस समय को बेस्ट माना जा रहा है। सिर्फ यही नहीं बल्कि ऋतिक की फिल्म फाइटर भी 2024 में गणतंत्र दिवस के मौके पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

जल्द शुरू होगी शूटिंग

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी से जानकारी आना शुरू हो गई है। हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऊपरी तौर पर जो खबरें सामने आ रही है उसमें रिलीज डेट गणतंत्र दिवस के आसपास रखने की प्लानिंग की जा रही है। अब भला रिलीज डेट कभी भी प्लान की जाए लेकिन इस पर असली मुहर तब लगेगी जब फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। नवंबर तक फिल्म के फ्लोर पर जाने की बात कही जा रही है और ऐसा हो सकता है की मूवी को बनने में थोड़ा वक्त लग जाए। बहरहाल मेकर्स जब भी शूटिंग करें और रिलीज डेट कभी भी फाइनल करें, लेकिन दर्शकों के बीच फिल्म का उत्साह लगातार जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews