8 एपिसोड वाली इस सीरीज में मिलता हॉरर और सस्पेंस का डबलडोज, OTT पर बन गई है मस्ट वॉच सीरीज, जानिए नाम

सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज का बोलबाला हमेशा से देखने को मिलता है। ओटीटी पर अक्सर ऐसी ही फिल्में देखना पसंद किया जाता है, लेकिन अगर साइंस फिक्शन के साथ हॉरर का तड़का लग जाए तो यह सोने पर सुहागा हो जाता है। आज हम आपको साउथ की एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं।
8 एपिसोड वाली इस सीरीज में मिलता हॉरर और सस्पेंस का डबलडोज, OTT पर बन गई है मस्ट वॉच सीरीज, जानिए नाम

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद सीरीज अक्सर व्यूअर्स का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। ओटीटी पर ऐसी कई सीरीज हैं जो लोगों के दिल पर राज करती हैं। इन सीरीज को जमकर पसंद किया जाता है। इनमें रोमांटिक ड्रामा, साइंस फिक्शन, सस्पेंस थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी जैसी सीरीज शामिल होती हैं। लेकिन जब भी सस्पेंस थ्रिलर के साथ हॉरर का तड़का लग जाता है तो दर्शकों को और भी ज्यादा पसंद आता है। आज हम आपको साउथ की एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताएंगे जो आपको अलग अनुभव देगी।

दरअसल, आज हम जिस सीरीज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वह ओटीटी पर मस्ट वॉच मूवी है। यह एक मिथोलॉजिकल हॉरर और सस्पेंस से भरपूर सीरीज है। बता दें कि इस तमिल सीरीज को 7.2 की शानदार रेटिंग मिली हुई है। चलिए इस खबर में जानते हैं आखिर सीरीज का नाम क्या है।

जानिए इस वेब सीरीज का नाम क्या है

अपने बेहद कम्बाइंड मिथोलॉजिकल हॉरर और सस्पेंस से भरपूर सीरीज का मेलजोल आपने कम ही देखा होगा। दरअसल, तमिल की इस वेब सीरीज में यह सब देखने को मिलता है, जिसकी वजह से यह सीरीज और भी खास बन जाती है। इसे बीते साल ही ओटीटी पर रिलीज किया गया था। फिल्म का नाम एंधम वेधम है। इस फिल्म में अभिनेता सई धनशिका हैं। इस फिल्म को ओटीटी पर बेहद पसंद किया गया था क्योंकि फिल्म की कहानी बेहद शानदार है और फिल्म में सभी अभिनेताओं ने शानदार एक्टिंग की है। आठ एपिसोड वाली इस वेब सीरीज का कंटेंट आपको भी हैरान कर सकता है क्योंकि यह एक मिथोलॉजिकल साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है।

कहां देख सकते हैं और किस भाषा में उपलब्ध है?

अगर आप इस वेब सीरीज को देखना चाहते हैं तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं। फिल्म को तमिल, तेलुगू के अलावा हिंदी भाषा में भी देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो इस सीरीज की कहानी एक अनु नाम की मॉडल लड़की के बीते हुए कल के बारे में है, जो अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के लिए वाराणसी पहुंचती है। लेकिन इस यात्रा के दौरान अनु की मुलाकात एक रहस्यमयी साधु से हो जाती है, जो उसे एक प्राचीन अवशेष दे देता है, जिसे उसे तमिलनाडु के एक पुजारी को देने के लिए कहा जाता है। इसके बाद पूरी सीरीज का असली खेल शुरू होता है। यह आठ एपिसोड वाली सीरीज है, जिसमें आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा। अगर आपने इसे देखना शुरू कर दिया तो अंत तक अपनी नजरें स्क्रीन से नहीं हटा पाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews