कॉन्स का टूटा सपना, तो उर्फी जावेद ने मुंबई को बना दिया रेड कारपेट! वीडियो वायरल

उर्फी को अपने बोल्ड फैशन च्वाइसेज के लिए जाना जाता है। उन्होंने 14 मई को स्किनकेयर ब्रांड इंडे वाइल्ड के माध्यम से कान्स में हिस्सा लेने की तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन उनका वीजा रिजेक्ट हो गया।
Uorfi Javed

एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Uorfi Javed) हमेशा ही अपने कपड़े और फैशन को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। वह नए-नए अंदाज में लोगों के बीच आती रहती हैं। फैशन और ग्लैमर की दुनिया में उनका नाम सबसे पहले आता है। वह बहुत सारे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें लोग अनोखे फैशन के लिए जानते हैं। सबसे पहले उन्होंने बिग बॉस के मंच पर अनोखा फैशन दिखाया था। वहां से पापुलैरिटी मिलने के बाद वह हमेशा ही यूनिक आउटफिट ट्राई करने लगी। कई बॉलिवुड सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते हैं।

हाल ही में उन्हें कॉन्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से भी पहचान मिलने वाली थी, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचने से पहले ही उनका सपना टूट गया। जिसके लिए वह काफी दुखी भी हुईं थी।

देखें वीडियो

इसके बावजूद, उर्फी जावेद निराश नहीं हुई। भले हुए वह कॉन्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बन पाईं, लेकिन उन्होंने मुंबई को ही रेड कारपेट में बदल दिया। उनके इस लुक ने सभी के होश उड़ा दिए। दरअसल, वह गुलाब का फूल बनकर आई और फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए खिलते हुए गुलाब के स्टाइल में एक 3D पेटल्स लेयर्स से बनी एक स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली बरगंडी मिनी-ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस शाइनी थी, जिस कारण उनका लुक खुलकर सामने आ रहा था। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने किया कमेंट

उर्फी जावेद ने हाई हील्स के साथ स्लीक हेयर बन और ग्लासी मेकअप किया था। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बहुत क्रिएटिव”, एक यूजर ने लिखा, “उर्फी नही, गुलाब की पनखुड़ी।” एक ने कहा, “उर्फी जो भी ड्रेस बनाती है उसमें वह अच्छी और क्यूट दिखती है। वह स्मार्ट लड़की है।” एक ने कमेंट किया, “इसका डेली अपना मेट गाला चलता है।” एक ने कहा, “टैलेंटेड तो है उर्फी।” एक ने लिखा, “सच में उर्फी जावेद में टैलेंट है।”

वीजा हुआ था कैंसिल

दरअसल, उर्फी जावेद इस साल कॉन्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका वीजा रिजेक्ट हो गया था, जिस कारण वह इस फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बन पाई थी। जिसके लिए उन्होंने एक पोस्ट भी जारी किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि इतना बड़ा अवसर गंवाकर वह दुखी तो है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। बता दें कि उर्फी को अपने बोल्ड फैशन च्वाइसेज के लिए जाना जाता है। उन्होंने 14 मई को स्किनकेयर ब्रांड इंडे वाइल्ड के माध्यम से कान्स में हिस्सा लेने की तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन उनका वीजा रिजेक्ट हो गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews