अक्षय कुमार के साथ काम क्यों नहीं कर सकते शाहरुख खान, बताई थी पीछे की मजेदार वजह!

शाहरुख खान ने खुद इस बारे में बातचीत करते हुए बताया था कि वह अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन दोनों की आदतें काफी अलग-अलग हैं, जिस कारण दोनों को साथ नहीं देखा गया है।
shahrukh khan and akshay kumar

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और किंग शाहरुख खान दुनिया भर में अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में राज करते हैं। दोनों ही किसी भी पहचान को मोहताज नहीं हैं। करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनके लिए उन्हें उपनाम भी दिया गया है। दोनों ही एक्टर के सिग्नेचर पोज को उनके फैंस कॉपी करते हैं। लेकिन दोनों ही अभिनेताओं को मुख्य भूमिका वाली किसी भी फिल्म में एक साथ काम करते हुए नहीं देखा गया है।

शाहरुख खान ने खुद इस बारे में बातचीत करते हुए बताया था कि वह अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन दोनों की आदतें काफी अलग-अलग हैं, जिस कारण दोनों को साथ नहीं देखा गया है।

बताई वजह

बता दें कि दोनों ही सुपरस्टार को फैंस एक साथ फिल्म में काम करते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बारे में शाहरुख खान ने खुद एक बार मजाकिया अंदाज में अक्षय के साथ काम न कर पाने के पीछे की वजह बताई थी।

दिया ये जवाब

एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से अक्षय कुमार के साथ काम करने से जुड़ा एक प्रश्न पूछा गया था, जिसके जवाब में बादशाह शाहरुख खान ने कहा था कि “मैं इस पर आखिर क्या कह सकता हूं, क्योंकि मैं उनकी तरह कभी भी जल्दी नहीं उठता हूं।” आगे उन्होंने कहा, “जब अक्षय उठते हैं, तब मैं सोता हूं। उनका दिन जल्दी शुरू हो जाता है। जब तक मैं शूटिंग के लिए काम करना शुरू करता हूं, तब तक वह अपना सामान सबमिट कर घर चले जाते हैं। मैं रात में लेट नाइट तक काम करता हूं।”

सेट पर नहीं मिल पाएंगे

शाहरुख खान ने आगे इंटरव्यू में कहा कि अक्षय कुमार के साथ काम करना काफी मजेदार होगा, लेकिन हम सेट पर कभी मिल ही नहीं पाएंगे। हंसते हुए अंदाज में उन्होंने कहा, जब अक्षय सेट से घर जा रहे होंगे, तब मैं सेट के अंदर पहुंच पाऊंगा। यही वह कारण है कि दोनों साथ में काम नहीं कर पाए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews