क्या Pushpa 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन की जाएगी? फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की अभी भी शूटिंग बाकी

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन की जा सकती है। फिल्म के कुछ सीन अभी भी शूट नहीं हो सके हैं। इसके चलते यह निर्णय लिया जा सकता है।
क्या Pushpa 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन की जाएगी? फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की अभी भी शूटिंग बाकी

साउथ की सबसे चर्चित अपकमिंग फिल्मों में से एक पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ‘पुष्पा 2’ का अभी काफी काम बाकी है। जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि यह फिल्म साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टार फिल्म है। इसके पहले भाग ने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। जिसके बाद फैंस द्वारा फिल्म के पार्ट 2 का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। बता दें की हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

फिल्म 5 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। हालांकि अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर पोस्टपोन किया जा सकती है। जानकारी के अनुसार फिल्म का क्लाइमैक्स सीन अभी तक शूट नहीं किया गया है।

फिल्म का क्लाइमैक्स सीन अभी भी शूट नहीं किया गया?

दरअसल फिल्म को रिलीज होने में अब महज दो हफ़्तों का ही वक्त बचा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो पुष्पा 2 (Pushpa 2) के लिए लगभग 7 दिनों की शूटिंग अभी भी बाकी है। हालांकि डायरेक्टर द्वारा कोशिश की जा रही हैं कि, फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी की जा सके। वहीं रिपोर्ट की माने तो अभी फिल्म का एक स्पेशल सॉन्ग भी बाकी है। जानकारी के अनुसार इस गाने की शूटिंग में लगभग दो दिनों का समय लग सकता है। जबकि क्लाइमैक्स सीन भी अभी फिल्म का शूट नहीं किया जा सका है। क्लाइमैक्स सीन लगभग 5 दोनों का हो सकता है।

500 करोड़ के बड़े बजट में बनाई गई फिल्म

हालांकि फिल्म की डेट करीब आते हुए देख फिल्म के डायरेक्टर ने काम तेजी से आगे बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक चार अलग-अलग टीमें बैकग्राउंड स्कोर पर वर्क कर रही है। इसके साथ ही एडिटिंग और BFX का काम भी तेजी से किया जा रहा है। फिल्म को समय पर रिलीज करने के लिए 27 नवंबर से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करनी होगी। दरअसल 28 नवंबर को CBFC बोर्ड फिल्म को सर्टिफिकेट दे सकता है। पुष्पा 2 (Pushpa 2) 500 करोड़ के बड़े बजट में बनाई गई फिल्म है। जिससे साबित होता है कि, यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इससे पहले इस फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज किया जाना था। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दिया गया। हालांकि अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews