जीनत अमान ने हॉस्पिटल से शेयर कीं फोटोज, कैप्शन में लिखी ये बातें

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल है। वह हमेशा कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही OTT पर वापसी करने जा रही है।
Zeenat Aman

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां से उन्होंने तस्वीरें शेयर की है। बता दें कि अपने समय में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उसके अलावा, वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल है। वह हमेशा कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अपनी हेल्थ को लेकर तस्वीर शेयर करना फैंस के लिए भावात्मक पल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस की आंखों की सर्जरी हुई है। इससे पहले भी वह अपनी आंखों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी है। फिलहाल, उनके हेल्थ में काफी ज्यादा सुधार हुआ है।

देखें फोटोज

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन फोटोस शेयर की हैं। एक फोटो में वह किसी और को देखकर फिंगर को प्वाइंट आउट कर रही है। दूसरी फोटो में उन्होंने अपनी आंखों पर हाथ रखा है, तो वहीं तीसरी फोटो में वह बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “रिकवरी रूम से सभी को हेलो! मैं आपको यह सोचने के लिए दोषी नहीं ठहराऊंगी कि मैं अपनी सोशल मीडिया एस्पिरेशन को छोड़ दिया है।”

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

“फिक्र में उलझी”

आगे उन्होंने लिखा, “पिछले कई हफ्तों से मैं कागजी कामों की थकान और पेंडिंग मेडिकल प्रक्रिया की फिक्र में उलझी हुई हूं, लेकिन अब मैं धीरे-धीरे इन सारी समस्याओं से उभर रही हूं। मैं इंस्टाग्राम पर कहानी सुनाना जारी रखने के लिए प्रेरित महसूस कर रही हूं। क्या कोई ऐसा टॉपिक है, जिसके बारे में आप चाहते हैं कि मैं लिखूं इस कमेंट में बताएं और मैं वाकई एक को सिलेक्ट करुंगी, जिस पर मैं विस्तार से चर्चा करूंगी।

वर्क फ्रंट

अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही OTT पर वापसी करने जा रही है। 9 मई को उनकी ‘द रॉयल्स’ नाम की वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। जिसमें भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, नोरा फतेही, साक्षी तंव, मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया और चंकी पांडे नजर आने वाले हैं। इसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews