15 साल बाद बनेगा ‘Zindagi Na Milegi Dobara’ का सीक्वल! डायरेक्टर ने दी अपडेट

साल 2011 में आई फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा ने बड़े पर्दे पर जबरदस्त धूम मचाई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल फिल्म की डायरेक्टर ने हाल ही में एक अपडेट शेयर किया है।
Zindagi Na Milegi Dobara

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की किसी शानदार फिल्म की बात करें तो हर किसी को जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की याद आ जाती है। इस फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था। अब जब कई पुरानी और कल्ट फिल्मों के सीक्वल बनते हुए देखे जा रहे हैं। उस बीच इस फिल्म को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अब हाल ही में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की डायरेक्टर जोया अख्तर को इस फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट शेयर करते हुए देखा गया। जोया से फिल्म के बारे में अपडेट सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है। दरअसल, लंबे समय से दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में यह उनके लिए खुशखबरी से कम नहीं है।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा का सीक्वल

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की रिलीज को 15 साल गुजर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। लंबे समय से इसके सीक्वल को लेकर मांग की जा रही है। इस पर अब जोया अख्तर का बयान सामने आया है।

जोया ने दी अपडेट

जोया अख्तर हाल ही में मानसून फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थी। यहां ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के साथ  बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम इस पर काम कर रहे हैं। हमें यह नहीं पता कि क्या होगा और क्या नहीं। क्या हम ऐसी स्थिति में पहुंच पाएंगे, जहां इन किरदारों को फिर से देखना सही लगे लेकिन इसे बनाना वाकई अच्छा होगा। बता दें कि कुछ समय पहले फरहान अख्तर के साथ अभय देओल और ऋतिक रोशन को देखा गया था। तब से ही इस फिल्म के सीक्वल को लेकर सुर्खियां बनी हुई है।

Report Credit: Filmfare

हिट साबित हुई थी फिल्म

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की कमर्शियल सक्सेस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिम इस फिल्म ने 2011 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। वर्ल्ड वाइड इसकी कमाई का आंकड़ा 174 करोड़ से ज्यादा था। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews