लाखों कर्मचारियों को तोहफा, 9% महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर भी मिलेगा, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

employees loan

6th Pay Commission : हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। नए साल से पहले राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 5वें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 9 और 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसे एक जुलाई 2022 से लागू किया गया है, ऐसे में 6 महीने का एरियर भी मिलेगा।

हरियाणा सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अभी तक कर्मचारियों को 203 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जो बढ़कर 212 प्रतिशत हो गया है। पहली जुलाई 2022 से पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। वही पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी इजाफा किया गया है।

इसी के साथ 5वें वेतन आयोग के कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 15 फीसदी का इजाफा किया गया है, जिसके बाद डीए 381 फीसदी से बढकर 396 फीसदी हो गया है। यह भी 1 जुलाई 2022 से लागू होगा, ऐसे में 6 महीने के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।

फरवरी में मिलेगा एरियर 

राज्यपाल की मंजूरी के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है। कर्मचारियों, पेंशनर्स को बढ़ा हुआ डीए दिसंबर के वेतन और पेंशन के साथ जनवरी 2022 में मिल जाएगा, जबकि जुलाई से दिसंबर तक का एरियर फरवरी महीने में मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews