कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बकाया डीए एरियर का भुगतान, विभाग ने जारी किए 2 करोड़ 71 लाख

orop

UP Employees DA Arrears : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। यूपीमं शिक्षा विभाग ने बलरामपुर जिले के 4000 से ज्यादा शिक्षकों-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का भुगतान कर दिया है।इसके तहत विभाग द्वारा 2 करोड़ 71 लाखे रुपये की धनराशि सीधे शिक्षकों और कर्मचारियों के खाते में भेजी गई है।बता दे कि वर्तमान में शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है।

दरअसल, अक्टूबर 2022 में राज्य सरकार ने कर्मचारियों और शिक्षकों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया गया था, जिसके बाद डीए 38 फीसदी हो गया है।इसे 1 जुलाई 2022 से लागू किया गया था, ऐसे में विभाग द्वारा महंगाई भत्ते का तो लाभ सैलरी में दे दिया गया था, लेकिन जुलाई से सितंबर तक के एरियर का भुगतान नहीं हुआ था, जिसकी कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे, जिसे राज्य सरकार ने मान लिया है।राज्य सरकार द्वारा यूपी बेसिक शिक्षा विभाग के 4850 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को तीन माह के बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान कर दिया गया है।

2 करोड़ 71 लाख का भुगतान

इसके तहत जुलाई से हुई बढ़ोत्तरी पर मिले एरियर के रूप में मूल वेतन का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता करीब दो करोड़ 71 लाखे रुपये की धनराशि सीधे शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के खाते में भेजी गई है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में सभी का बकाया एरियर भुगतान कर दिया गया है। धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है। नए आदेश के अनुसार जिले के सभी 4,850 शिक्षकों कर्मचारियों को अक्तूबर माह से ही वेतन के साथ 38 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन जुलाई से सितंबर तक के वेतन में बढ़े हुए 4 प्रतिशत डीए के एरियर का भुगतान होना बाकी था, जिसे जनवरी में जारी कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews