फैमिली पेंशन नियम में बदलाव, 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे पेंशन, नए अपडेट पर जाने डिटेल्स

honorarium hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली (Diwali) से पहले रक्षा मंत्रालय ने फैमिली पेंशन (family pension) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक बच्चों को दी जाने वाली पारिवारिक पेंशन (family pension) की अधिकतम सीमा बढ़ा दी गई है। जिससे पेंशनर्स (pensioners) को बड़ा तोफा मिला है। इस बदलाव का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा। जिनके माता-पिता दोनों रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी हैं। यह भी जरूरी है कि माता-पिता 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th pay commission) के दायरे में रहे हों। इसके अलावा दोनों के नॉमिनी में बच्चे का नाम दर्ज होना चाहिए।

मंत्रालय के बयान के मुताबिक सरकारी सेवा में सबसे ज्यादा पेंशन भुगतान को संशोधित कर 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह किया गया है। बयान में कहा गया है कि माता-पिता दोनों के संबंध में एक बच्चे या बच्चों को देय 2 पारिवारिक पेंशन की अधिकतम सीमा को संशोधित किया गया है। यह निर्णय 1 जनवरी 2016 से प्रभावी माना जाएगा।

Read More: Transfer: 2 महीने तक नहीं होंगे 65 हजार अधिकारियों के तबादले, आयोग की अनुमति होगी जरूरी

यानी पूर्व में इसके दायरे में आने वाले बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के कर्मियों के संबंध में इस आदेश को लागू किया है। आपको बता दें कि इस समय सरकारी कर्मचारी का बच्चा सभी शर्तों को पूरा करता है तो वह 2 फैमिली पेंशन पाने का पात्र होता है।

दोनों पारिवारिक पेंशन की अधिकतम राशि 1,25,000 रुपये प्रति माह है। यदि दोनों पारिवारिक पेंशन सामान्य दरों पर देय हैं तो अधिकतम 75,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा सकती है। अब नए बदलावों के बाद रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के बच्चों को फैमिली पेंशन के तौर पर मोटी रकम मिलेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews