BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को याद दिलाई अपनी घोषणा

नारायण त्रिपाठी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  अपने बयानों से हमेशा मप्र सरकार  (MP Government)  की मुश्किलें बढ़ाने वाले सतना के मैहर विधानसभा (Maihar Assembly seat) से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी  का लेटर का सिलसिला जारी है। नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है और अपना वादा याद दिलाया है। बीजेपी विधायक ने सवर्ण आयोग गठन करने का मांग किया है, जिसकी घोषणा सीएम ने 26 जनवरी को की थी।

यह भी पढ़े.. Good News: बैंक कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने बढ़ाया DA, इतनी मिलेगी सैलरी

बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी  (BJP MLA Narayan Tripathi) आगे लिखा है कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण (OBC reservation) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे वर्तमान प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री और आपको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।  मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि रीवा में इस वर्ष 26 जनवरी को आपके द्वारा सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा की गई थी, लेकिन सवर्ण आयोग के गठन को लेकर अब तक गंभीर प्रयास ना होने से सवर्ण वर्ग में निराशा व अपेक्षा का भाव जागृत हो रहा है।

नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आप इस प्रदेश के संविदा संवेदनशील मुखिया (CM Shivraj Singh Chouhan)  हैं। आस्था और विश्वास है कि आप शीघ्र ही संवैधानिक दर्जा देते हुए सवर्ण आयोग का गठन (formation of upper caste commission) करेंगे। इससे प्रदेश में पार्टी को अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त होगा।विशेषकर ग्वालियर चंबल और क्षेत्र में आपके सामयिक कदम से अत्यंत ही लाभ होगा, समरसता का वातावरण बनेगा।

यह भी पढ़े.. सिंधिया के गढ़ में अब दिग्विजय सिंह का 4 दिवसीय दौरा, क्या है सियासी मायने?

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है। इसके पहले भी नारायण त्रिपाठी कई बार अलग अलग मांगों के लिए पीएम मोदी (PM Modi), रेल मंत्री और सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख चुके है। हाल ही मे उन्होंने सीएम शिवराज सिंह को  आशा-उषा कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा कर आंदोलन को समाप्त करवाने और रेल मंत्री को रेलवे की मासिक टिकट धारक योजना (MST) को फिर से बहाल करने की मांग की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews