कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, आदिवासियों को कहा शराबी, भाजपा ने किया हमला

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बाढ़ प्रभावित जिलों में सरकार गरीबों को राहत राशि बांट रही है लेकिन कांग्रेस विधायक (Congress MLA) ने राहत राशि दिए दिए जाने का विरोध किया।कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह (Congress MLA Babu Jandel Singh) ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से आदिवासियों को शराबी बताते हुए कहा कि मेरा निवदन है आदिवासी को घर बनाने के लिए पैसे मत दो वो दारू पी जाएगा। घर बनाने की उसकी औकात नहीं हैं। कांग्रेस विधायक द्वारा आदिवासियों के लिए कहे गए अपशब्दों पर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है।  भाजपा ने कमलनाथ से माफ़ी मांगने के लिए कहा है।

ग्वालियर चम्बल संभाग में पिछले दिनों आई बाढ़ (MP Flood) का सबसे अधिक प्रभाव श्योपुर, शिवपुरी और दतिया जिले में हुआ है।  यहाँ रहने वाले आदिवासियों और गरीबों की घर गृहस्थी उजड़ गई।  बाढ़ के पानी में मकान ढह गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) और केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar)  ने दो दिन पहले बाढ़ प्रभावितों के खातों में राहत राशि ट्रांसफर की।

 ये भी पढ़ें – MP Weather: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, Ujjain में नदी उफान पर, मंदिर डूबे

सरकार द्वारा दी जा रही राहत राशि पर श्योपुर  कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह ने एतराज जताया है। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि मेरा सरकार से निवेदन है कि आदिवासियों को घर बनाने के लिए पैसा मत दो, वो दारू पी जाएगा, उसकी औकात नहीं है जेब में पैसा रखने और घर बनाने की।

ये भी पढ़ें – CM Shivraj ने किया साढ़े 6 करोड़ की लागत के 10 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, कही ये बात

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह के बयान के बाद भाजपा ने इसपर एतराज जताया है और इसे आदिवासियों का अपमान कहा है।  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar) ने ट्वीट कर पीसीसी चीफ कमलनाथ से अनुसूचित जनजाति समाज से माफ़ी मांगने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री के निर्देश एयर टर्मिनल का विस्तार हो, आलू अनुसंधान की गतिविधियां कम प्रभावित हो

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews