बाढ़ के बाद बड़ा एक्शन: श्योपुर कलेक्टर को हटाया, जानें किसे मिलीं नई जिम्मेदारी

श्योपुर कलेक्टर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivaj Government) ने बड़ी कार्रवाई की है। बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही बरतने पर श्योपुर कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव (Sheopur Collector Rakesh Kumar Srivastava)  को हटा दिया गया है, उन्हें अब उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन में पदस्थ किया गया है। वही शिवम वर्मा को श्योपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। शर्मा अभी तक नगर पालिक निगम, ग्वालियर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे ।

यह भी पढ़े.. MP Flood: ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, देर रात बुलाई बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश

दरअसल, श्योपुर में बाढ़ की तबाही के बाद से ही कलेक्टर को हटाए जाने की मांग उठाई जा रही थी। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक इस मांग ने जोर पकड़ रखा है। वही शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar)  के सामने भी स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को हटाने की बात कही थी ।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि: PM मोदी देंगे किसानों को तोहफा, सोमवार को आएगी 9वीं किश्त

वही कलेक्टर पर ही बाढ़ के कारण पैदा हुई अव्यवस्था का ठीकरा फोड़ा था। इतना ही नहीं तोमर को खुद जनता के व्यापक विरोध का भी सामना करना पड़ा था और लोगों ने उनके वाहन पर कीचड़ तक फेंकने की कोशिश की थी।इसके अलावा सोशल मीडिया पर कलेक्टर के खिलाफ जमकर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा था, ऐसे में आनन फानन में शिवराज सरकार द्वारा एक्शन लिया गया और कलेक्टर को हटा दिया गया।

सोशल मीडिया पर भी फूटा था लोगों का गुस्सा

https://twitter.com/Deepak14200042/status/1423710066239148035

श्योपुर कलेक्टर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews