शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिलेगा 7वें वेतनमान-इंक्रीमेंट का लाभ, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव, खाते में आएगी 20000 तक राशि

orop

Employees Teachers Salary hike : झारखंड के रांची विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। शनिवार को विवि के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई पे-फिक्सेशन कमेटी की बैठक में वेतनमान निर्धारण करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इंक्रीमेंट और 7वां वेतनमान का लाभ मिलेगा और करीब सैलरी में 20000 की वृद्धि होगी।

इंक्रीमेंट-सातवें वेतनमान को मंजूरी

दअसल, रांची यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई पे-फिक्सेशन कमेटी की बैठक में 38 डेमाेंस्ट्रेटर को सातवें वेतनमान में वेतन निर्धारण कर दिया गया है। वहीं 162 विवि शिक्षकों को पीएचडी इंक्रीमेंट देने से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। अब आगे की कार्यवाही के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रस्ताव भेजा जाएगा और यहां से मंजूरी मिलते ही शिक्षकों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

सितंबर 2022 से मिलेगा लाभ

पे-फिक्सेशन कमेटी की बैठक में वीसी के अलावा रजिस्ट्रार डॉ. मुकुंद मेहता, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. प्रीतम कुमार, अंग्रेजी विषय के शिक्षक डॉ. राजकुमार शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. मनोज, डॉ. राजकुमार, डॉ नीरज समेत अन्य शिक्षक थे। इन शिक्षकों का वास्तविक आर्थिक लाभ तीन सितंबर 2022 से मिलेगा।इधर, रांची विवि प्रशासन ने एकेडमिक कैलेंडर 2023 जारी कर दिया है।इसकी जानकारी उच्च शिक्षा विभाग और राजभवन को भी दे दी गई है। वही इस वर्ष 15 मार्च के बाद दीक्षांत समारोह होने के आसार है।

किसे और कितना मिलेगा लाभ

  1. जिन विवि शिक्षकों के पास नियुक्ति के समय या उससे पहले पीएचडी की अर्हता थी, उन्हें एक साथ पांच इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
  2. विवि शिक्षक, जो नियुक्ति के बाद पीएचडी रिसर्च किए हैं, उन्हें एक साथ तीन इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
  3. जिन विवि शिक्षकों के पास नियुक्ति के समय या उससे पहले एमफिल की अर्हता थी, उन्हें एक साथ दो इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
  4. विवि शिक्षक, जिन्होंने नियुक्ति के बाद एमफिल की डिग्री प्राप्त की है, उन्हें एक साथ एक इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
  5. नियुक्ति के समय जिन शिक्षकों के पास पीएचडी के पास कर पीएचडी की डिग्री थी, उन्हें हर माह लगभग 20 हजार रुपए का आर्थिक लाभ होगा।
  6. शिक्षक, जिन्होंने नियुक्ति के बाद पीएचडी की डिग्री हासिल की है, उन्हें प्रतिमाह लगभग 11 हजार रुपए का आर्थिक लाभ होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews