कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर, NPS पर सीएम का बड़ा बयान, केंद्र से मांगे 9245 करोड़ रुपये

pensioners pension

OPS/NPS Update : हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खबर है। एक तरफ सुखविंदर सिंह सरकार ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू कर कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा दिया है वही दूसरी तरफ सीएम सुखविंदर सिंह ने केंद्र सरकार से एनपीएस के तहत जमा किए गए 9242.60 करोड़ रुपए वापस हिमाचल प्रदेश सरकार को लौटाने की मांग की है।

सरकार के सामने रखी ये मांग

नई दिल्ली में शनिवार को हुई नीति आयोग की बैठक में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से NPS के तहत जमा 9,242.60 करोड़ वापस मांगे। उन्होंने इसके लिए केंद्र से पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) को निर्देश जारी करने का आग्रह किया।यह राशि PFRDA में जमा है। उन्होंने NPS के अंतर्गत पिछले वित्त वर्ष की जमा राशि 1,779 करोड़ को वर्तमान वित्त वर्ष की उधार सीमा से कम न करने और 27 मार्च, 2023 के निर्णय की समीक्षा का आग्रह किया।

केन्द्र से मांगे 9,245 करोड़ रुपये

दिल्ली से लौटने के बाद धर्मशाला में ओपीएस पर आयोजित धन्यवाद बैठक में सीएम ने ऐलान किया कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों का केंद्र के पास जमा नेशनल पेंशन योजना (एनपीएस) के 9,245 करोड़ रुपये वापस लाने के लिए कर्मचारियों का सेनापति बनकर दिल्ली कूच करूंगा। सीएम ने कर्मचारियों से कहा कि मैं आपका सेनापति हूं और आप मेरी सेना।आपको मेरा साथ देना होगा। जब मैंने प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो प्रदेश पर 75000 करोड़ रुपये का कर्जा था, ऐसे में कर्मियों को वेतन देना और उनसे किए वादे पूरा करना आसान नहीं था।

आज वित्त मंत्री के सामने उठाएंगे ये मुद्दा

सीएम  ने आगे कहा कि मार्च में NPS के 1,790 करोड़ जमा करवाने के बाद भी केंद्र ने वित्तीय मदद मुहैया नहीं करवाई, लेकिन अपनी पहली ही कैबिनेट में हमने पैसा का इंतजाम कर OPS बहाली की बात कही और पहली कैबिनेट में इसे बहाल किया। बिजली कर्मियों को भी इसका लाभ देंगे। वही अब धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों की भी OPS बहाल करने पर  सरकार कदम उठाएंगे। सीएम ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने NPS फंड के तहत फंसे पैसे वापस लेने का मुद्दा उठाया है और सोमवार को वित्त मंत्री से दिल्ली में बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews